UGC NET June Result 2026 Declared: जारी हुआ यूजीसी नेट जून परीक्षा का रिजल्ट, ugcnet.nta.nic.in पर करें चेक

UGC NET June Result 2026 Declared: राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी ने यूजीसी नेट जून 2026 परीक्षा का रिजल्ट जारी कर दिया है। परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट ugcnet.nta.nic.in पर जाकर अपना परिणाम चेक कर सकते हैं।

UGC NET June Result 2026 Declared: यूजीसी नेट जून परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवारों के लिए बड़ी (UGC NET June Result 2026) खबर है। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी ने यूजीसी नेट जून 2026 परीक्षा का रिजल्ट जारी कर दिया है। परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट ugcnet.nta.nic.in पर जाकर अपना परिणाम चेक कर सकते हैं। यहां आपको अपना रजिस्ट्रेशन नंबर व पासवर्ड दर्ज करना होगा।

UGC NET June Result 2026 Declared

UGC NET June Result 2026 Declared: यहां देखें यूजीसी नेट जून परीक्षा का रिजल्ट

UGC NET June Exam Date: कब हुई थी यूजीसी नेट जून की परीक्षा

बता दें यूजीसी-नेट जून 2026 परीक्षा राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (NTA) की ओर से 23, 24, 25, 29, 30 जून 2026 और 5 जुलाई 2026 को देशभर के 285 शहरों में स्थित 655 परीक्षा केंद्रों पर आयोजित की गई थी। इसके 84 विषयों के प्रश्नपत्र, प्रोविजनल आंसर-की और उम्मीदवारों की दर्ज प्रतिक्रियाएं 16 अगस्त 2026 से 18 अगस्त 2026 तक एनटीए की वेबसाइट पर उपलब्ध कराई गई थीं। यहां अभ्यर्थियों की आपत्तियों का निपटारा करने के बाद फाइनल आंसर की जारी की गई। वहीं अब रिजल्ट जारी कर दिया गया है। अभ्यर्थी नीचे दिए आसान स्टेप के जरिए अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं।

End of Feed