UGC NET इंग्लिश, कॉमर्स और सोशियोलॉजी का री एग्जाम कब होगा, यहां देखें पूरा शेड्यूल

UGC NET June English, Commerce, Sociology Re Exam Date: राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी 9 और 10 सितंबर 2026 को इंग्लिश, कॉमर्स और सोशियोलॉजी की दोबारा परीक्षा आयोजित करने जा रहा है। यहां आप एग्जाम का शेड्यूल चेक कर सकते हैं।

UGC NET June English, Commerce, Sociology Re Exam Date: यूजीसी नेट जून परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवारों के लिए बड़ी खबर है। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी ने यूजीसी नेट 84 विषयों का रिजल्ट जारी कर दिया है। अभ्यर्थी ऑफिशियल वेबसाइट ugcnet.nta.nic.in पर जाकर अपना परिणाम चेक कर सकते हैं। इस बीच अभ्यर्थी तीन विषयों इंग्लिश, कॉमर्स और सोशियोलॉजी के री एग्जाम डेट को लेकर सर्च कर रहे हैं। यहां आप यूजीसी नेट जून इंग्लिश, कॉमर्स और सोशियोलॉजी री एग्जाम डेट जान सकते हैं।

UGC NET English, Commerce, Sociology Re Exam Date

यहां देखें यूजीसी नेट इंग्लिश, कॉमर्स और सोशियोलॉजी री एग्जाम का शेड्यूल

इसलिए रद्द की गई थी परीक्षा

बता दें एनटीए के मुताबिक, इन तीन विषयों के पेपर में तथ्यात्मक, टाइपिंग, अनुवाद और व्याकरण संबंधी गलतियां पाई गई थी। इसके अलावा कुछ सवालों की भाषा में गड़बड़ी, विद्वानों के नाम और किताबों के शीर्षक गलत लिखे जाने, दोहराए गए प्रश्न और स्थापित अवधारणाओं के लिए गैर-मानक शब्दों के इस्तेमाल जैसी खामियां भी सामने आई थी। यही कारण है कि एनटीए ने यूजीसी नेट के इन तीन विषयों की परीक्षा दोबारा करवाने का निर्णय लिया है। यहां आप परीक्षा का पूरा शेड्यूल चेक कर सकते हैं।

End of Feed