UGC NET 2024, UGC NET Notification 2024 Date: एनटीए यूजीसी नेट नोटिफिकेशन का इंतजार खत्म होने वाला है। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) द्वारा यूजीसी नेट एग्जाम (UGC NET June Exam 2024) का नोटिफिकेशन किसी भी वक्त जारी किया जा सकता है। अगर आप भी इस परीक्षा में शामिल होना चाहते हैं तो एनटीए की आधिकारिक वेबसाइट ugcnet.nta.ac.in पर तय समय के अंदर ऑनलाइन अप्लाई कर सकेंगे।
UGC NET Notification 2024
UGC NET Notification 2024: कब आएगा नोटिफिकेशन
एनटीए द्वारा यूजीसी नेट एग्जाम का आयोजन 10 जून से 21 जून 2024 (UGC NET Exam 2024 Date) तक ऑनलाइन मोड में किया जाएगा। यह परीक्षा 83 विषयों के लिए सुबह 9 बजे से 12 बजे तक और दोपहर 3 बजे से शाम 6 बजे तक होगी। ऐसे में इस परीक्षा का नोटिफिकेशन मार्च के आखिरी सप्ताह में जारी किए जाने की संभावना है। हालांकि, इस संबंध में फिलहाल कोई आधिकारिक जानकारी नहीं है। अपडेट आते ही आपको सबसे पहले यहां सूचित किया जाएगा।
NTA UGC NET Exam 2024: ऐसे होगी यूजीसी नेट परीक्षा
एग्जाम पैटर्न की बात करें तो यूजीसी नेट के पहले पेपर में 100 अंकों के 50 सवाल और दूसरे पेपर में संबंधित विषय से 200 अंकों के 100 ऑब्जेक्टिव टाइप सवाल होते हैं। दोनों पेपर को हल करने के लिए कुल 3 घंटे का समय दिया जाता है। बता दें कि इस साल यूजीसी नेट एग्जाम सिलेबस में बदलाव भी किया जाएगा।
How to apply for UGC NET Exam 2024
- यूजीसी नेट की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
- फिर यूजीसी नेट जून 2024 के एप्लीकेशन लिंक पर क्लिक करें।
- इसके बाद रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया पूरी करें।
- फिर आवेदन के लिए मांगी गई जानकारी दर्ज करें।
- सभी आवश्यक दस्तावेज अपलोड करके सबमिट कर दें।
- फॉर्म जमा करने के बाद एक कॉपी संभाल कर रख लें।
UGC NET Application 2024: कितना देना होगा शुल्क
यूजीसी नेट एग्जाम के लिए अनारक्षित वर्ग के अभ्यर्थियों को 1150 रुपये शुल्क का भुगतान करना होगा। वहीं, ओबीसी वर्ग के अभ्यर्थियों को 600 रुपये और एससी/एसटी वर्ग के अभ्यर्थियों को 325 रुपये शुल्क जमा करना होगा। अधिक जानाकरी के लिए आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी होने का इंतजार करें।
