UGC NET December 2026 City Intimation Slip: जूनियर रिसर्च फेलोशिप (JRF), असिस्टेंट प्रोफेसर पात्रता और पीएचडी प्रवेश के लिए आयोजित होने वाली यूजीसी नेट दिसंबर 2026 परीक्षा की तैयारी कर रहे अभ्यर्थियों के लिए एक बड़ा अपडेट सामने आया है। राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (NTA) द्वारा जारी की गई जानकरा की अनुसार, यूजीसी नेट दिसंबर 2026 की परीक्षा शहर सूचना पर्ची (City Intimation Slip) 25 नवंबर 2026 यानी की आज जारी की जाएगी। इससे उम्मीदवारों को यह पता चल सकेगा कि उन्हें किस शहर में परीक्षा केंद्र आवंटित किया गया है, ताकि वे समय रहते यात्रा व ठहरने की योजना बना सकें। इसके साथ ही एनटीए ने सभी अभ्यर्थियों को ताजा अपडेट्स के लिए आधिकारिक वेबसाइट ugcnet.nta.nic.in पर नजर रखने की सलाह दी है।
UGC NET December 2026 City Intimation Slip (Photo -AI/Newsroom Verified)
कब होगी नेट परीक्षा
यूजीसी नेट दिसंबर 2026 की परीक्षा कुल 87 विषयों के लिए कंप्यूटर आधारित परीक्षा (CBT) मोड में 14, 15, 16, 17, 18 और 21 दिसंबर 2026 को दो शिफ्टों में आयोजित की जानी है। परीक्षा की पहली शिफ्ट सुबह 9:00 बजे से दोपहर 12:00 बजे और दूसरी शिफ्ट दोपहर 3:00 बजे से शाम 6:00 बजे तक होगी। एग्जाम की 3 घंटे की अवधि में पेपर-1 और पेपर-2 क कुल 150 बहुविकल्पीय प्रश्न कुल 300 अंक के लिए पूछे जाएंगे।
हेल्पलाइन नंबर और संपर्क विवरण
यदि किसी अभ्यर्थी को सिटी स्लिप या परीक्षा संबंधी जानकारी में सहायता की आवश्यकता हो, तो वे एनटीए के इन हेल्पलाइन )011-40759000 और 011-69227700 पर सुबह 8 बजे से 10 बजे के बीच संपर्क कर सकता है। इसके अलावा टोल फ्री नंबर 1800 180 4747 पर भी संपर्क किया जा सकता है। यह 24 घंटे उपल्बध है। उम्मीदवार ugcnet@nta.ac.in ईमेल भी कर सकते हैं।
सिटी स्लिप डाउनलोड करने का आसान तरीका
स्टेप 1 - आधिकारिक वेबसाइट ugcnet.nta.nic.in पर जाएं।
स्टेप 2 - यूजीसी नेट दिसंबर 2026 सिटी इंटिमेशन स्लिप से जुड़े सक्रिय लिंक पर क्लिक करें।
स्टेप 3 - अपना एप्लीकेशन नंबर, जन्मतिथि/पासवर्ड और कैप्चा दर्ज कर लॉगिन करें।
स्टेप 4 - स्क्रीन पर प्रदर्शित सिटी स्लिप जांचें और उसकी पीडीएफ डाउनलोड करके सुरक्षित रख लें।
अभ्यर्थियों ध्यान दें
सिटी इंटिमेशन स्लिप केवल आवंटित परीक्षा शहर की पूर्व सूचना देती है, जबकि फाइनल एडमिट कार्ड परीक्षा से पहले अलग से जारी किया जाएगा, जिसमें परीक्षा केंद्र का पूरा पता और रिपोर्टिंग/गेट बंद होने का समय दर्ज होगा। लिंक सक्रिय होते ही वेबसाइट पर ट्रैफिक बढ़ सकता है, इसलिए अपना एप्लीकेशन नंबर व पासवर्ड पहले से तैयार रखें और परीक्षा शहर की जानकारी मिलते ही समय रहते आने-जाने की व्यवस्था कर लें।
