UGC NET December 2025 Registration Begins: राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी (एनटीए) ने यूजीसी नेट दिसंबर 2025 परीक्षा के लिए आज 7 अक्टूबर मंगलवार से पंजीकरण प्रक्रिया शुरू कर दी है। जो उम्मीदवार सहायक प्रोफेसर, जूनियर रिसर्च फेलोशिप (जेआरएफ) या पीएचडी प्रवेश के लिए आवेदन करना चाहते हैं, वे अब आधिकारिक वेबसाइट ugcnet.nta.nic.in पर आवेदन पत्र भर सकते हैं। हालांकि UGC NET December 2025 Registration के लिए इस खबर में भी डायरेक्ट लिंक दिया गया है।
यूजीसी नेट दिसंबर परीक्षा के लिए पंजीकरण शुरू हो गए (image - stock)
परीक्षा एनटीए द्वारा जारी कार्यक्रम के अनुसार आयोजित की जाएगी, जबकि परीक्षा शहर, प्रवेश पत्र और परीक्षा की सटीक तिथियों के बारे में विवरण बाद में घोषित किए जाएंगे।
- आधिकारिक सूचना के अनुसार, UGC NET December 2025 Exam का आयोजन भारत के विभिन्न केंद्रों पर किया जाएगा।
- कुल 85 विषयों के लिए परीक्ष का आयोजन होगा।
- ये परीक्षा कंप्यूटर-आधारित परीक्षा (सीबीटी) मोड में होगी।
UGC NET December 2025 Registration Start official information link
इस परीक्षा का उद्देश्य भारतीय नागरिकों की निम्नलिखित के लिए पात्रता निर्धारित करना है:
-जूनियर रिसर्च फेलोशिप (जेआरएफ) प्रदान करना और सहायक प्रोफेसर के रूप में नियुक्ति,
-सहायक प्रोफेसर के रूप में नियुक्ति और पीएचडी में प्रवेश, और
-केवल भारतीय विश्वविद्यालयों और कॉलेजों में पीएचडी में प्रवेश।
UGC NET December 2025: आवेदन शुल्क
यूजीसी नेट दिसंबर 2025 के लिए सामान्य (अनारक्षित) श्रेणी के उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क 1,150 रुपये है। सामान्य-ईडब्ल्यूएस और ओबीसी-एनसीएल श्रेणियों के उम्मीदवारों को 600 रुपये, जबकि एससी, एसटी, दिव्यांगजन और तृतीय लिंग के उम्मीदवारों को 325 रुपये का भुगतान करना होगा। भुगतान क्रेडिट कार्ड, डेबिट कार्ड, नेट बैंकिंग या यूपीआई के माध्यम से किया जा सकता है।
UGC NET December 2025 Application Form कैसे भरें?
UGC NET December 2025 Exam Form के लिए इन स्टेप्स को फॉलो करें:
चरण 1: एनटीए की आधिकारिक यूजीसी नेट वेबसाइट ugcnet.nta.nic.in पर जाएं।
चरण 2: होमपेज पर "UGC NET December 2025 Registration Link" पर क्लिक करें।
चरण 3: मूल विवरण दर्ज करके और पासवर्ड बनाकर पंजीकरण प्रक्रिया पूरी करें।
चरण 4: शैक्षणिक और व्यक्तिगत विवरण के साथ आवेदन पत्र भरें।
चरण 5: स्कैन की गई तस्वीर और हस्ताक्षर सहित आवश्यक दस्तावेज अपलोड करें।
चरण 6: उपलब्ध ऑनलाइन भुगतान विधियों के माध्यम से परीक्षा शुल्क का भुगतान करें और प्रिंट लें।
उम्मीदवार ध्यान दें कि प्रत्येक उम्मीदवार को केवल एक ही आवेदन पत्र जमा करना होगा। आधिकारिक पोर्टल के अलावा किसी अन्य माध्यम से जमा किए गए आवेदन स्वीकार नहीं किए जाएंगे।
