UGC NET Answer Key 2025 Released: जारी हुई यूजीसी नेट जून आंसर-की, यह रहा डाउनलोड करने का डायरेक्ट लिंक

UGC NET Answer Key 2025 June PDF released at ugcnet.nta.ac.in: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) की ओर से यूजीसी नेट परीक्षा की प्रोविजनल आंसर-की और रिस्पॉन्स शीट आधिकारिक वेबसाइट ugcnet.nta.ac.in पर जारी कर दी है। अभ्यर्थी यहां दी गई डायरेक्ट लिंक से यूजीसी नेट आंसर-की 2025 पीडीएफ डाउनलोड कर सकते हैं।

UGC NET Answer Key 2025 June PDF released at ugcnet.nta.ac.in: यूजीसी नेट परीक्षा में शामिल युवाओं के लिए बड़ी खबर है। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) की ओर से यूजीसी नेट परीक्षा की प्रोविजनल आंसर-की और रिस्पॉन्स शीट जारी कर दी गई है। जिन अभ्यर्थियों ने यह परीक्षा दी थी, वह एनटीए की आधिकारिक वेबसाइट ugcnet.nta.ac.in पर एप्लीकेशन नंबर और पासवर्ड दर्ज करके आंसर-की डाउनलोड कर सकेंगे। इसके अलावा यहां दी गई डायरेक्ट लिंक से यूजीसी नेट आंसर-की 2025 पीडीएफ डाउनलोड कर सकते हैं।

UGC NET Answer Key 2025 Released

UGC NET Answer Key 2025 Released

यूजीसी नेट परीक्षा 85 विषयों के लिए 25 जून से 29 जून 2025 तक आयोजित की गई थी। यह परीक्षा सुबह 9 बजे से 12 बजे तक और दोपहर 3 बजे से शाम 6 बजे तक ऑनलाइन मोड में हुई थी। वहीं, अब इस परीक्षा की प्रोविजनल आंसर-की जारी कर दी गई है। नोटिस के अनुसार, आज यानी 6 जुलाई से 8 जुलाई की शाम 5 बजे तक ऑनलाइन ऑब्जेक्शन दर्ज करा सकते हैं। इसके लिए 200 रुपये शुल्क का भुगतान करना होगा। अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट से इन आसान स्टेप्स में आंसर-की पीडीएफ डाउनलोड कर सकते हैं।

End of Feed