एजुकेशन

ICAI CA Result 2025: इंतजार खत्म! आज 2 और 5 बजे जारी किया जाएगा सीए परीक्षा का परिणाम, जानें कैसे करे चेक

ICAI CA Results 2025 Online: CA Foundation, Inter और Foundation परीक्षाएं मई 2025 में आयोजित की गई थीं। जो उम्मीदवार CA May 2025 परीक्षा में शामिल हुए थे, वे आज ICAI की आधिकारिक वेबसाइट icai.nic.in पर जाकर रिजल्ट देख सकते हैं।

Image

आज 2 और 5 बजे जारी किया जाएगा सीए परीक्षा का परिणाम

CA Results 2025 How to Check: इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया (ICAI) आज रविवार 6 जुलाई को सीए फाउंडेशन, इंटरमीडिएट और फाइनल परीक्षा के नतीजे घोषित करने जा रहा है। CA फाउंडेशन, इंटर और फाउंडेशन 2025 की परीक्षाएं मई में आयोजित की गई थीं। अगर आपने भी इस परीक्षा में भाग लिया है, तो आप आधिकारिक वेबसाइट icai.nic.in पर से नतीजे देख सकते हैं।

आधिकारिक जानकारी के अनुसार, CA इंटर और CA फाइनल के नतीजे आज दोपहर 2 बजे घोषित किए जाएंगे, वहीं CA फाउंडेशन परीक्षा के नतीजे शाम 5 बजे घोषित किए जाएंगे। ICAI CA May 2025 के नतीजे घोषित करने के लिए उम्मीदवारों को अपने रजिस्ट्रेशन नंबर और रोल नंबर का इस्तेमाल करना होगा।

कब हुई थी परीक्षा?

CA फाउंडेशन की परीक्षाएं 15, 17, 19 और 21 मई को आयोजित की गई थीं। CA इंटर और फाइनल की परीक्षाएं ग्रुप 1 और ग्रुप 2 के पेपर के लिए 16 मई से 24 मई के बीच आयोजित की गई थीं।

आईसीएआई ने बताया कितने नंबर लाने पर होंगे उत्तीर्ण

आईसीएआई ने कहा कि जो अभ्यर्थी सीए फाइनल परीक्षा एक बार में ही सभी पेपरों में कुल अंकों के न्यूनतम 70 प्रतिशत अंकों के साथ उत्तीर्ण कर लेता है, उसे परीक्षा में विशिष्टता के साथ उत्तीर्ण माना जाएगा और उसे जारी किए गए उत्तीर्ण प्रमाण पत्र में इस बात का स्पष्ट उल्लेख होगा कि अभ्यर्थी ने परीक्षा में विशिष्टता के साथ उत्तीर्णता प्राप्त की है।

Neelaksh Singh
नीलाक्ष सिंहauthor

नीलाक्ष सिंह 2021 से टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल से जुड़े हैं और एजुकेशन सेक्शन के लिए कंटेंट लिखते हैं। लखनऊ विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन की पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने प्रिंट मीडिया में इंटर्नशिप की, जहां फील्ड रिपोर्टिंग, स्टूडेंट-इश्यू बेस्ड ग्राउंड स्टोरीज और सटीक न्यूजराइटिंग की बुनियादी समझ हासिल की। प्रिंट के बाद डिजिटल मीडिया में भी वह एजुकेशन बीट पर ही लगातार काम करते रहे हैं। पत्रकारिता में 10 सालों से सक्रिय नीलाक्ष सिंह 12 हजार से अधिक खबरें लिख चुके हैं। वह एग्जाम अपडेट्स, एडमिशन प्रोसेस, करियर गाइडेंस, स्टूडेंट वेलफेयर, बोर्ड रिजल्ट्स और नीतिगत बदलावों पर गहन और बेहद उपयोगी कंटेंट तैयार करते हैं।

और पढ़ें
End of Article