एजुकेशन

ICAI CA May Result 2025 Declared: जारी हुआ सीए फाउंडेशन, इंटरमीडिएट और फाइनल रिजल्ट, यहां चेक करें टॉपर्स की लिस्ट

ICAI CA May Result 2025 Declared at icai.nic.in: इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया (ICAI) ने सीए फाउंडेशन, इंटरमीडिएट और फाइनल एग्जाम का रिजल्ट आधिकारिक वेबसाइट icai.nic.in पर जारी कर दिया है। अभ्यर्थी यहां सीए पास प्रतिशत और टॉपर्स सहित अन्य आवश्यक जानकारी चेक कर सकते हैं।

Image

ICAI CA May Result 2025 Declared

ICAI CA May Result 2025 Declared at icai.nic.in: इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया (ICAI) ने सीए फाउंडेशन, इंटरमीडिएट और फाइनल एग्जाम का रिजल्ट आज यानी 6 जुलाई को जारी कर दिया है। ऐसे में जिन अभ्यर्थियों ने यह परीक्षा दी थी, वह आईसीएआई की आधिकारिक वेबसाइट icaiexam.icai.org, icai.org या icai.nic.in पर रोल नंबर और रजिस्ट्रेशन नंबर दर्ज करके अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं। इसके अलावा यहां दी गई डायरेक्ट लिंक से भी सीए मई रिजल्ट 2025 डाउनलोड कर सकते हैं। बता दें कि रिजल्ट के साथ ही टॉपर्स लिस्ट भी जारी की गई है।

ICAI CA Toppers 2025: सीए फाउंडेशन, इंटर और फाइनल के टॉपर्स

सीए फाइनल में राजन काबरा ने 516 अंक यानी 86 प्रतिशत अंकों के साथ टॉप किया है। जबकि, निष्ठा बोथरा दूसरे और मानव राकेश शाह तीसरे स्थान पर है। वहीं, सीए इंटर में दिशा आशीष गोखरू ने 513 अंक यानी 85.50 प्रतिशत के साथ पहले स्थान पर जगह बनाई है। वहीं, देवीदान यश संदीप दूसरे और यामिश जैन/निलय डांगी तीसरे स्थान पर हैं। इसी तरह सीए फाउंडेशन में वृंदा अग्रवाल ने 362 अंक यानी 90.5 प्रतिशत के साथ टॉप किया है। जबकि, यदनेश राजेश नारकर दूसरे और शार्दुल शेखर विचारे तीसरे स्थान पर हैं।

How to download ICAI CA May Result 2025

  • आईसीएआई की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
  • फिर होम पेज पर दिख रहे रिजल्ट सेक्शन में जाएं।
  • इसके बाद सीए इंटर रिजल्ट लिंक पर क्लिक करें।
  • अब आपकी स्क्रीन पर एक नया पेज खुल जाएगा।
  • यहां मांगी गई जानकारी दर्ज करके सबमिट कर दें।
  • अब अभ्यर्थी अपना रिजल्ट डाउनलोड कर सकते हैं।

CA May Result 2025: ऐसा रहा सीए रिजल्ट

सीए फाइनल ग्रुप 1 में 22.38 फीसदी और ग्रुप 2 में 26.43 फीसदी पास प्रतिशत दर्ज किया गया है। जबकि केवल 18.75 फीसदी ही दोनो ग्रुप में पास हुए है। वहीं, सीए इंटरमीडिएट ग्रुप में 14.67 फीसदी, ग्रुप 2 में 21.51 फीसदी और 13.22 फीसदी दोनो ग्रुप में पास हुए हैं। इसी तरह फाउंडेशन लेवल पर 15.09 फीसदी ने सफलता हासिल की है। अधिक जानकारी के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर भी चेक कर सकते हैं।

Ankita Pandey
अंकिता पाण्डेय author

अंकिता पाण्डेय टाइम्स नाऊ नवभारत डिजिटल में तीन साल से काम कर रही हैं। वह उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ जिले से ताल्लुक रखती हैं। माखनलाल चतुर्वेदी विश्वव... और देखें

End of Article