University Grants Commission National Eligibility Test, UGC NET Answer Key 2023 जारी कर दी गई है, एक रिपोर्ट के अनुसार, अप्रेल के पहले सप्ताह में रिजल्ट की घोषणा की जा सकती है। एक बार रिजल्ट जारी होते ही आप ugcnet.nta.nic.in से देख पाएंगे। यूजीसी नेट आंसर की नेशनल टेस्टिंग एजेंसी द्वारा घोषित की गई है। बता दें, एनटीए ने पांच चरणों में यूजीसी नेट का आयोजन किया था और अंतिम परीक्षा 15 मार्च को आयोजित की गई थी।
10 लाख से अधिक उम्मीदवार हुए शामिल
यूजीसी नेट 2023 परीक्षा का हर बार की इस बार भी सफल आयोजन किया गया था। यूजीसी नेट परीक्षा के लिए इस बार 10 लाख से अधिक उम्मीदवार उपस्थित हुए थे। परीक्षा समाप्त होने के बाद, उम्मीदवार अब UGC NET Final Answer Key का इंतजार कर रहे हैं, जिसे जल्द ही जारी किया जाने वाला है।
UGC NET Final Answer Key 2023 की तिथि अभी घोषित नहीं की गई है, लेकिन रुझानों के अनुसार, उम्मीदवार UGC NET 2023 Final Answer Key के मार्च अंत तक जारी होने की उम्मीद है।
इन क्रेडिंशियल से देख सकेंगे यूजीसी नेट आंसर की
UGC NET Final Answer Key ugcnet.nta.nic.in पर जारी की जाएगी, जिसे उम्मीदवार अपने आवेदन संख्या और जन्म तिथि के साथ लॉग इन करने के बाद डाउनलोड कर सकते हैं।
अभी 24 मार्च, 2023 के अपडेट के अनुसार, UGC NET Answer Key 2022-23 के साथ, NTA प्रश्न पत्र और उम्मीदवारों की प्रतिक्रियाएं यानी रिकॉर्डेंड रिस्पॉन्स भी जारी कर दिया गया है। इसे के साथ ही आपत्तियां उठाने के लिए ऑनलाइन विंडो भी खोल दी गई है, जिसके लिए प्रति प्रश्न शुल्क देना होगा, फिर इन आपत्तियों पर विचार किया जाएगा, यदि आपत्ति सही होंगी तो यूजीसी आंसर की में बदलाव करके UGC NET Final Answer Key 2023 जारी की जाएगी।
