एजुकेशन

UGC NET Answer Key 2023 : जारी हुई यूजीसी नेट आंसर की, इस डायरेक्ट लिंक से करें चेक व डाउनलोड

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Mar 24, 2023, 07:45 AM IST

UGC NET Answer Key 2023 Released: विश्वविद्यालय अनुदान आयोग राष्ट्रीय पात्रता परीक्षा, यूजीसी नेट आसंर की 2023 जारी कर दी गई है, उम्मीदवार यहां दिए गए डायरेक्ट लिंक से आंसर की चेक व डाउनलोड कर सकते हैं, व जान सकेंगे कि इनके खिलाफ कब त​क ऑब्जेक्शन किया जा सकता है।

Image

यूजीसी नेट आंसर की 2023

University Grants Commission National Eligibility Test (UGC NET Answer Key) 2023 आखिरकार जारी कर दी गई है, इसी के साथ उन लोगों का इंतजार खत्म हुआ जो प्रोविजनल आंसर की देखना चाह रहे थे। यूजीसी नेट आसंर की 2023 को आधिकारिक साइट ugcnet.nta.nic.in पर जारी किया गया है। उम्मीदवार यहां दिए गए डायरेक्ट लिंक से आंसर की चेक व डाउनलोड कर सकते हैं, व जान सकेंगे कि इनके खिलाफ कब तक ऑब्जेक्शन किया जा सकता है। इसके अलावा रिजल्ट की अनुमानित तिथि क्या है।

यूजीसी नेट आंसर की 2023 को नेशनल टेस्टिंग एजेंसी द्वारा जारी किया गया है। इस बार एनटीए ने पांच चरणों में यूजीसी नेट परीक्षा का आयोजन किया था और अंतिम परीक्षा 15 मार्च को आयोजित की गई थी।

ऐसे देखें यूजीसी नेट आंसर की पीडीएफ How to Check UGC NET Answer Key 2023

  • उम्मीदवार ugcnet.nta.nic.in पर जाएं।
  • होमपेज पर बाएं तरफ News & Events में देखें इस नाम से लिंक मिलेगा - Display of Provisional Answer Key(s) and Question Paper with Recorded Responses for inviting Challenges to the Provisional Answer Key(s) of UGC NET December 2022 cycle (phases I-V) conducted between 21 February 2023 and 16 March 2023
  • आधिकारिक नोटिस खुल जाएगी।
Direct Link for UGC NET 2023 Offical Notice

यूजीसी नेट उत्तर कुंजी 2023 के खिलाफ कब तक कर सकेंगे आपत्ति

एनटीए ने उम्मीदवारों को 25 मार्च तक अनंतिम उत्तर कुंजी (UGC NET Provisioal Answer Key 2023) के खिलाफ आपत्तियां उठाने की अनुमति दी है। उम्मीदवार, जो आंसर की से संतुष्ट नहीं हैं, वे 200 रुपये प्रति प्रश्न के शुल्क का भुगतान करके इसे चुनौती दे सकते हैं।

की हाइलाइट

  • NTA ने 21 फरवरी से 16 मार्च, 2023 तक UGC NET 2023 का आयोजन किया।
  • देश भर के 186 शहरों में यूजीसी नेट परीक्षा का आयोजन किया गया।
  • 663 केंद्रों पर 5 चरणों में यूजीसी नेट 2023 परीक्षा का आयोजन किया गया।
  • यूजीसी नेट 2023 83 विषयों के लिए आयोजित की गई।
  • इस साल 8,34,537 उम्मीदवार यूजीसी नेट के लिए उपस्थित हुए थे।
अभी अस्थाई आंसर की जारी की गई है, इसके बाद फाइनल आंसर की व साथ में रिजल्ट जारी किया जाएगा।
टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल author

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच ए... और देखें

End of Article