UGC NET Answer Key 2023, ugcnet.nta.nic.in: यूजीसी नेट 2023 की परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवारों के लिए बड़ी खबर है। राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी किसी भी वक्त यूजीसी नेट 2023 परीक्षा की आंसर की जारी कर (UGC NET Answer Key ) सकती है। परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट ugcnet.nta.nic.in पर जाकर अपनी उत्तर कुंजी डाउनलोड कर सकेंगे। आंसर की जारी होने के बाद यहां आपत्ति दर्ज करवाने के लिए उम्मीदवारों को तीन से चार दिन का समय दिया जाएगा।
UGC NET Answer Key 2023: यहां डाउनलोड करें यूजीसी नेट आंसर की
बता दें इस बार यूजीसी नेट 2023 की परीक्षा दो पेज में आयोजित की गई थी। पहला फेज 13 जून, 14, 15, 16 और 17 जून 2023 को आयोजित किया गया था। जबकि दूसरे फेज की परीक्षा 19 जून, 20, 21 और 22 जून 2023 को आयोजित की गई थी। अभ्यर्थी नीचे दिए आसान स्टेप के जरिए अपनी आंसर की डाउनलोड कर सकेंगे।
UGC NET Answer Key 2023: डाउनलोड करें यूजीसी नेट आंसर की
- सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
- होमपेज पर जाकर UGC NET Phase 1 &Phase 2 Answer Key 2023 लिंक पर क्लिक करें।
- यहां अपना रजिस्ट्रेशन नंबर व पासवर्ड दर्ज करें।
- उत्तर कुंजी आपके स्क्रीन पर प्रदर्शित हो जाएगी।
- नीचे डाउनलोड पर क्लिक कर इसे डेक्सटॉप पर सेव कर लें।
