UGC NET Answer Key 2023: जारी हुई यूजीसी नेट दिसंबर आंसर-की, डायरेक्ट लिंक से तुरंत करें डाउनलोड

UGC NET Answer Key 2023, UGC NET Provisional Answer Key 2023: यूजीसी नेट एग्जाम की प्रोविजनल आंसर-की ugcnet.nta.ac.in पर जारी कर दी गई है। अभ्यर्थी यहां दी गई डायरेक्ट लिंक से यूजीसी नेट दिसंबर आंसर-की 2023 डाउनलोड कर सकते हैं।

UGC NET Answer Key 2023, UGC NET Provisional Answer Key 2023: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने यूजीसी नेट दिसंबर परीक्षा (UGC NET December Exam 2023) की प्रोविजनल आंसर-की आज यानी 3 जनवरी को जारी कर दी है। अगर आपने भी इस परीक्षा में भाग लिया था तो आधिकारिक वेबसाइट ugcnet.nta.ac.in से यूजीसी नेट आंसर-की 2023 (UGC NET December Answer Key 2023) डाउनलोड कर सकते हैं। इसके अलावा यहां दी गई डायरेक्ट लिंक से यूजीसी नेट दिसंबर आंसर-की 2023 डाउनलोड कर सकते हैं।

UGC NET Answer Key 2023

UGC NET Answer Key 2023

UGC NET December Exam 2023: कब तक आएगा रिजल्ट

एनटीए यूजीसी नेट दिसंबर एग्जाम का आयोजन 6 दिसंबर से 22 दिसंबर तक किया गया था। यह परीक्षा सुबह 9 बज से 12 बजे तक और दोपहर 3 बजे से शाम 5 बजे तक ऑनलाइन मोड में हुई थी। वहीं, आज इस परीक्षा की प्रोविजनल आंसर-की और रिस्पॉन्स शीट भी जारी कर दी गई है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, यूजीसी नेट रिजल्ट भी जनवरी के आखिरी या फरवरी के पहले सप्ताह में जारी कर दिया जाएगा।

End of Feed