UGC NET 2026 Answer Key जल्द होगी जारी, ऐसे करें डाउनलोड, आपत्ति दर्ज कराने का भी मिलेगा मौका

UGC NET 2026 Answer Key : राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (NTA) जल्द ही यूजीसी नेट जून 2026 परीक्षा की प्रोविजनल आंसर-की जारी कर सकती है। परीक्षा में शामिल हुए लाखों उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट ugcnet.nta.nic.in पर जाकर आंसर-की, अपनी रिस्पॉन्स शीट और प्रश्न पत्र डाउनलोड कर सकेंगे।

UGC NET 2026 Answer Key: राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (NTA) जल्द ही यूजीसी नेट जून 2026 परीक्षा की प्रोविजनल आंसर-की जारी कर सकती है। हालांकि, NTA ने अभी तक आंसर-की जारी करने की आधिकारिक तारीख घोषित नहीं की है। परीक्षा में शामिल हुए लाखों उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट ugcnet.nta.nic.in पर जाकर आंसर-की, अपनी रिस्पॉन्स शीट और प्रश्न पत्र डाउनलोड कर सकेंगे। आंसर की देखने के लिए एप्लिकेशन नंबर, जन्मतिथि और सुरक्षा पिन दर्ज कर लॉगिन करना होगा।

यूजीसी नेट आंसर की

यूजीसी नेट आंसर की

आंसर-की जारी होने के बाद उम्मीदवार अपने उत्तरों का मिलान कर संभावित स्कोर का अनुमान लगा सकेंगे। यदि किसी प्रश्न या उत्तर पर उम्मीदवार को आपत्ति होती है, तो NTA निर्धारित समय सीमा के भीतर ऑनलाइन ऑब्जेक्शन दर्ज करने का अवसर भी देगा। प्रत्येक प्रश्न पर आपत्ति दर्ज कराने के लिए निर्धारित शुल्क जमा करना होगा।

End of Feed