IP University PG Admision 2026: यदि आप भी आईपी यूनिवर्सिटी में पीजी कोर्स में एडमिशन के लिए इंतजार कर रहे हैं तो आपके लिए बड़ी (IP University PG Admision 2026) खबर है। गुरु गोबिंद सिंह इंद्रप्रस्थ यूनिवर्सिटी (IP यूनिवर्सिटी) ने 2026-27 एकेडमिक सेशन के लिए कॉमन यूनिवर्सिटी एंट्रेंस टेस्ट फॉर पोस्टग्रेजुएट (CUET PG) स्कोर के जरिए 22 पोस्टग्रेजुएट (PG) प्रोग्राम में एडमिशन की प्रक्रिया शुरू कर (IP University PG Admision) दी है। योग्य और इच्छुक उम्मीदवार यूनिवर्सिटी के एडमिशन पोर्टल के जरिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं। यहां एप्लीकेशन फॉर्म भरने की आखिरी तारीख 20 जुलाई, 2026 को रात 11:59 बजे तक है।
IP University PG Admision 2026: इन कोर्सेस में एडमिशन शुरू
बता दें विश्वविद्यालय सीयूईटी पीजी स्कोर के जरिए कई तरह के पोस्टग्रेजुएट प्रोग्राम में एडमिशन दे रहा है। इसमें मास्टर ऑफ कंप्यूटर एप्लीकेशन (MCA), मास कम्युनिकेशन में मास्टर ऑफ आर्ट्स (MA), मास्टर ऑफ लॉज (LLM), इंग्लिश में MA, इकोनॉमिक्स में MA, मास्टर ऑफ एजुकेशन (M.Ed.) , मास्टर ऑफ बिजनेस एडमिनिस्ट्रेशन (MBA), और मास्टर ऑफ टेक्नोलॉजी (M.Tech.) की कई स्पेशलाइजेशन जैसे कंप्यूटर साइंस एंड इंजीनियरिंग, इन्फॉर्मेशन टेक्नोलॉजी, इलेक्ट्रॉनिक्स एंड कम्युनिकेशन इंजीनियरिंग, VLSI डिजाइन, और रोबोटिक्स एंड आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस कोर्स शामिल हैं। छात्र नीचे दिए आसान स्टेप के जरिए अपना रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं।
IP University PG Admision 2026 Apply Online: ऐसे करें पीजी कोर्स में एडमिशन के लिए रजिस्ट्रेशन
- सबसे पहले IP University के एडमिशन पोर्टल पर जाएं।
- होमपेज पर जाकर PG Programme 2026 Admission लिंक पर क्लिक करें।
- इसके बाद अपना एडमिशन फॉर्म पूरा भरें।
- यहां मांगे गए सभी दस्तावेज स्कैन कर अपलोड करें।
- अब पंजीकरण शुल्क जमा कर सबमिट पर क्लिक करें।
- आपका एप्लीकेशन फॉर्म स्वीकार कर लिया जाएगा।
IP University PG Admision: इस कोर्स के लिए भी एडमिशन शुरू
आपकी जानकारी के लिए बता दें कि एनवायरनमेंट मैनेजमेंट, एप्लाइड जियोइन्फॉर्मेटिक्स, योग, मेडिसिनल केमिस्ट्री और ड्रग डिजाइन, बायोइन्फॉर्मेटिक्स, मॉलिक्यूलर डायग्नोस्टिक्स और माइक्रोबायोलॉजी में मास्टर ऑफ़ साइंस (MSc) प्रोग्राम के लिए भी एडमिशन शुरू हो चुके हैं। अधिक जानकारी के लिए एक बार ऑफिशियल वेबसाइट पर विजिट करें।
