UGC NET 2023: जारी हुआ यूजीसी नेट फेज 2 एडमिट कार्ड, डायरेक्ट लिंक से करें डाउनलोड

  • Authored by: अंकिता पाण्डेय
  • Updated Feb 25, 2023, 09:19 AM IST

UGC NET 2023: यूजीसी नेट एडमिट कार्ड का इंतजार खत्म हो चुका है। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी ने यूजीसी नेट फेज 2 एग्जाम के लिए एडमिट कार्ड आधिकारिक वेबसाइट ugcnet.nta.nic.in पर जारी कर दिया है। अभ्यर्थी यहां दी गई लिंक से इंटीमेशन स्लिप डाउनलोड कर सकते हैं।

UGC NET 2023, UGC NET Phase II Admit Card 2023 Released: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने यूजीसी नेट फेज 2 एग्जाम का एडमिट कार्ड जारी कर दिया है। ‌जिन अभ्यर्थियों ने यूजीसी नेट एग्जाम 2023 के लिए आवेदन किया था, वह अब एनटीए की आधिकारिक वेबसाइट ugcnet.nta.nic.in से प्रवेश पत्र (UGC NET Admit Card 2023) डाउनलोड कर सकते हैं। ‌इसके लिए एप्लीकेशन नंबर और जन्मतिथि दर्ज करना होगा।

UGC NET Admit Card 2023

UGC NET Admit Card 2023

UGC NET Phase II Exam 2023: कब होगी परीक्षा

यूजीसी नेट फेज 2 परीक्षा का आयोजन 28 फरवरी, 1 मार्च और 2 मार्च 2023 को किया जाएगा। परीक्षा सुबह 9 बजे से 12 बजे तक और दोपहर 3 बजे से 6 बजे तक होगी। इससे पहले 57 विषयों के लिए फेज 1 परीक्षा 21 फरवरी, 22 फरवरी, 23 फरवरी और 24 फरवरी 2023 को हुई।

End of Feed