UGC India: अब MBBS के छात्र पढ़ेंगे आयुर्वेद-होम्योपैथी, यूजी पीजी में रामायण महाभारत अनिवार्य

  • Authored by: आदित्य सिंह
  • Updated Apr 15, 2023, 10:28 AM IST

UGC India: अब मेडिकल के छात्रों के लिए आयुर्वेद, होम्योपैथी और यूनानी समेत प्राकृतिक चिकित्सा पढ़ना अनिवार्य होगा। राष्ट्रीय शिक्षा नीति (NEP) द्वारा लगातार भारतीय भाषाओं, कला व संस्कृति को बढ़ावा देने पर जोर दिया जा रहा है। यही कारण है कि भारतीय ज्ञान प्रणाली (IKS) सभी मेडिकल के छात्रों के लिए अनिवार्य कर दिया गया है।

UGC India: देश के मेडिकल कॉलेजों में एमबीबीएस के छात्रों के लिए अब आयुर्वेद, होम्योपैथी और यूनानी समेत प्राकृतिक चिकित्सा पढ़ना अनिवार्य होगा। हाल ही में यूनिवर्सिटी ग्रांट कमीशन (UGC) ने हायर एजुकेशन में भारतीय ज्ञान प्रणालियों (IKS) को शामिल करने का फैसला लिया है। UGC ने नोटिफिकेशन जारी कर सभी विश्वविद्यालयों और संस्थानों को सूचित किया है कि, यूजी और पीजी पाठ्यक्रमों में नामांकित छात्रों को आईकेएस प्रोग्राम लेने के लिए प्रोत्साहित किया जाना चाहिए, यह कुल अनिवार्य विषयों का कम से कम 5 प्रतिशत होगा।

UGC INDIA

UGC India: अब मेडिकल स्टूडेंट्स पढ़ेंगे आयुर्वेद-होम्योपैथी

एक्सपर्ट्स की मानें तो नई शिक्षा नीति के तहत ये बदलाव इसलिए किए जा रहे हैं ताकि मेडिकल के छात्रों को एलोपैथी के साथ हर तरह के चिकित्सा पद्धिति की पूरी जानकारी दी जा सके। वह हर तरीके से मरीजों का इलाज करने में सक्षम हों। इससे एक ही डॉक्टर एलोपेथी व आयुर्वेदिक तरीके से मरीजों का इलाज करने करने में सक्षम होगा।

End of Feed