TS Inter Result 2023 Manabadi, Telangana Intermediate Result 2023 Date: टीएस इंटर रिजल्ट का इंतजार खत्म होने जा रहा है। तेलंगाना स्टेट बोर्ड ऑफ इंटरमीडिएट एजुकेशन (TSBIE) की ओर से TS Inter 1st and 2nd Year Result 2023 जल्द ही जारी किया जाएगा। जिसके बाद से परीक्षा में शामिल स्टूडेंट्स बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट tsbie.cgg.gov.in से अपना रिजल्ट डाउनलोड कर सकेंगे। इसके अलावा यहां भी रिजल्ट की डायरेक्ट लिंक उपलब्ध करवा दी जाएगी। टीएस इंटर रिजल्ट चेक करने के लिए रोल नंबर की आवश्यकता होगी।
TS Inter Result 2023
TS Intermediate Result 2023: कब हुई टीएस इंटर परीक्षा
बोर्ड की ओर से इंटरमीडिएट परीक्षा का आयोजन 15 मार्च से 4 अप्रैल तक राज्य के विभिन्न केंद्रों पर किया गया था। इस साल परीक्षा में लगभग 9.4 लाख स्टूडेंट्स शामिल हुए थे। जिसमें से टीएस इंटर प्रथम वर्ष की परीक्षा में 4,82,677 और द्वितीय वर्ष की परीक्षा में 4,65,022 स्टूडेंट्स शामिल हुए। अब सभी स्टूडेंट्स अब बेसब्री से अपने रिजल्ट का इंतजार कर रहे हैं।
TSBIE Inter Result 2023 Date: कब आएगा टीएस इंटर रिजल्ट
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, TS Inter 1st and 2nd Year Result 2023 की घोषणा मई के पहले सप्ताह में कर दी जाएगी। हालांकि, बोर्ड ने रिजल्ट की सटीक तारीख (TS Inter Result 2023 Date and Time) नहीं साझा की है। अपडेट आते ही आपको सबसे पहले यहां सूचित किया जाएगा।
How to download TS Inter 1st and 2nd Year Result 2023
- बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट tsbie.cgg.gov.in पर जाएं।
- फिर TS Inter 1st and 2nd Year Result 2023 के लिंक पर क्लिक करें।
- अब मांगी गई जानकारी दर्ज करें और सबमिट बटन पर क्लिक कर दें।
- स्टूडेंट्स TS Inter Marksheet 2023 चेक करके डाउनलोड कर सकते हैं।
बीते सालों में एपी इंटर और टीएस इंटर का रिजल्ट एक ही समय में जारी किया गया। ऐसे में TSBIE अब किसी भी वक्त टीएस इंटर रिजल्ट जारी कर सकता है। स्टूडेंट्स को सलाह दी जाती है रिजल्ट से जुड़ी किसी भी जानकारी के लिए केवल बोर्ड की वेबसाइट पर ही चेक करें। अन्य किसी वायरल खबरों पर भरोसा न करें।
