CTET 2023, CTET July Notification 2023: सीटीईटी नोटिफिकेशन का इंतजार कर रहे अभ्यर्थियों के लिए बड़ा अपडेट है। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा (CTET) के लिए नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। योग्य अभ्यर्थी सीटीईटी की आधिकारिक वेबसाइट ctet.nic.in पर 26 मई तक ऑनलाइन अप्लाई कर सकते हैं। इस परीक्षा (CBSE CTET July 2023) के लिए आवेदन प्रक्रिया 27 अप्रैल से शुरू की जा चुकी है।
CTET Paper I and II 2023: किसके लिए कौन सी परीक्षा
सीटीईटी पेपर 1 प्राइमरी यानी कक्षा 1 से 5 तक के शिक्षक भर्ती के लिए आयोजित किया जाता है। वहीं, पेपर 2 अपर प्राइमरी यानी कक्षा 6 से 8 तक के शिक्षक भर्ती के लिए होगा है। अगर आप कक्षा 1 से से लेकर 8 तक पढ़ाना चाहते हैं तो दोनों पेपर दे सकते हैं। बता दें कि दोनों पेपर में 150 मल्टीपल च्वॉइस सवाल आते हैं।
CBSE CTET 2023: कितना देना होगा शुल्क
सीबीएसई सीटीईटी एप्लीकेशन के लिए जनरल और ओबीसी वर्ग के अभ्यर्थियों को एक पेपर के लिए 1000 और दोनो पेपर के लिए 1200 रुपए आवेदन शुल्क जमा करना होगा। वहीं, एससी और एसटी वर्ग के अभ्यर्थियों को एक पेपर के लिए 500 और दोनो रुपए के लिए 600 आवेदन शुल्क देना होगा।
How to apply online for CBSE CTET July 2023
- सीटीईटी की आधिकारिक वेबसाइट ctet.nic.in पर जाएं।
- फिर सीटीईटी 2023 के एप्लीकेशन लिंक पर क्लिक करें।
- इसके बाद रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया पूरी करें और आवेदन के लिए मांगी जानकारी दर्ज करें।
- फिर जरूर दस्तावेज अपलोड करें और सबमिट बटन पर क्लिक कर दें।
सीटीईटी एक राष्ट्रीय स्तर की परीक्षा है, जिसका आयोजन साल में दो बार किया जाता है। इससे पहले यह 28 दिसंबर से 7 फरवरी 2023 तक आयोजित की गई थी। यह परीक्षा सुबह 9: 30 बजे से 12 बजे तक और दोपहर 2:30 बजे से 5 बजे तक दो शिफ्ट में हुई। वहीं, इसका रिजल्ट 3 मार्च को जारी किया गया था।
