एजुकेशन

CUET UG Admit Card 2023: सीयूईटी यूजी 2023 एग्जाम सिटी स्लिप, यहां डाउनलोड कर सकेंगे एडमिट कार्ड

  • Authored by: आदित्य सिंह
  • Updated Apr 28, 2023, 04:58 PM IST

CUET UG Admit Card 2023 on cuet.samarth.ac.in, nta.nic.in: सीयूईटी 2023 की परीक्षा के लिए जल्द ही सिटी एग्जामिनेशन स्लिप व प्रवेश पत्र जारी होने वाला है। राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी (NTA) द्वारा कॉमन यूनिवर्सिटी एंट्रेंस टेस्ट (CUET) 21 मई से 31 मई तक आयोजित की जाएगी। एडमिट कार्ड जारी होने के बाद आधिकारिक साइट पर उपलब्ध करवा दिया जाएगा।

Image

CUET UG Admit Card 2023: यहां डाउनलोड करें सीयूईटी यूजी एडमिट कार्ड

CUET UG Admit Card 2023 on cuet.samarth.ac.in, nta.nic.in: सीयूईटी 2023 परीक्षा के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों को लिए बड़ी खबर है। राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी 30 अप्रैल तक कॉमन यूनिवर्सिटी एंट्रेंस टेस्ट का एडमिट कार्ड उपलब्ध करवा (CUET UG Admit Card) सकता है। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो 30 अप्रैल तक एग्जामिनेशन सिटी स्लिप जारी होने के साथ एडमिट कार्ड जारी कर दिया जाएगा। अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट uet.samarth.ac.in या nta.nic.in पर जाकर अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड (CUET UG Admit Card 2023) कर सकेंगे। सीयूईटी परीक्षा एनटीए द्वारा आयोजित की जाती है। इसमें सफल होने वाले अभ्यर्थी यूजी कोर्सेज के लिए सरकारी व प्राइवेट कॉलेजों में बिना कटऑफ मार्क्स की श्रेणी में शामिल हुए दाखिला ले सकते हैं।

एनटीए द्वारा जारी आधिकारिक नोटिफिकेशन के मुताबिक CUET UG 2023 की परीक्षा 13 भाषाओं हिंदी, अंग्रेजी, असम, बंगाली, गुजराती, मराठी. कन्नड़, मलयालम, पंजाबी, उड़िया और तमिल भाषा में आयोजित की जाएगी। छात्र अपनी इच्छानुसार पेपर के लिए भाषा का विकल्प चुन सकते हैं। ध्यान रहे बिना प्रवेश पत्र के अभ्यर्थियों को परीक्षा हॉल में बैठने की अनुमति नहीं दी जाएगी। प्रवेश पत्र जारी होने के बाद छात्र नीचे दिए आसान स्टेप के जरिए अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।

CUET UG Admit Card 2023, ऐसे डाउनलोड करें एडमिट कार्ड

  • सबसे पहले cuet.samarth.ac.in या nta.ac.in पर जाएं।
  • होमपेज पर जाकर CUET UG Admit Card 2023 लिंक पर क्लिक करें।
  • यहां अपना रजिस्ट्रेशन नंबर व पासवर्ड दर्ज करें।
  • आपका प्रवेश पत्र आपके स्क्रीन पर प्रदर्शित हो जाएगा।
  • नीचे डाउनलोड पर क्लिक कर इसे डेक्सटॉप पर सेव कर लें या इसक एक छायाप्रति निकाल लें।

ध्यान रहे एडमिट कार्ड से पहले एग्जाम सिटी स्लिप जारी किया जाएगा। अभ्यर्थी नीचे दिए आसान स्टेप के माध्यम से इसे डाउनलोड कर सकेंगे।

  1. सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट cuet.samarth.ac.in पर जाएं।
  2. यहां CUET UG Exam City Slip 2023 लिंक पर क्लिक करें।
  3. अपना रजिस्ट्रेशन नंबर व पासवर्ड दर्ज करें।
  4. एग्जाम सिटी स्लिप सामने आ जाएगी।
  5. नीचे डाउनलोड पर क्लिक कर इसे डेक्सटॉप पर सेव कर सकते हैं।

ध्यान रहे प्रवेश पत्र डाउनलोड करने के बाद इस पर अपना नाम, रजिस्ट्रेशन नंबर व फोटो चेक कर लें। यदि इसमें किसी भी प्रकार की कोई श्रुटि पाई जाती है तो छात्रों को परीक्षा हॉल में बैठने की अनुमति नहीं दी जाएगी।

आदित्य सिंह
आदित्य सिंहauthor

आदित्य सिंह टाइम्स नाउ नवभारत की डिजिटल टीम में एजुकेशन सेक्शन पर लिखते हैं। मीडिया में 5 साल का अनुभव रखने वाले आदित्य सिंह स्कूली शिक्षा से लेकर प्रतियोगी परीक्षाओं, जॉब वैकेंसी, करियर ऑप्शन्स, बोर्ड रिजल्ट, एग्जाम टिप्स और करंट अफेयर्स—इन सभी पर उनकी पकड़ मजबूत है। तेजी से खबर ब्रेक करना और युवाओं को उपयोगी और प्रेरक जानकारी देना उनकी प्रमुख विशेषताओं में शामिल है। पांच साल से आदित्य सिंह लगातार एजुकेशन सेक्शन के लिए खबरें लिख रहे हैं और छह हजार से अधिक आर्टिकल पब्लिश कर चुके हैं। एक एजुकेशन राइटर के रूप में उनका फोकस हमेशा यही रहता है कि छात्रों और युवाओं तक सटीक, समय पर और उपयोगी जानकारी सबसे पहले पहुंचे।

और पढ़ें
End of Article