Top 5 BTech Branches: बीटेक एक ऐसी डिग्री है, जिसमें छात्रों की रुची सबसे ज्यादा होती हैं। इसमें इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग, कंप्यूटर साइंस इंजीनियरिंग, सिविल इंजीनियरिंग, मैकेनिकल इंजीनियरिंग आदि कई सारी ब्रांच होते हैं। भारत में 12वीं करने के बाद साइंस के स्टूडेंट्स के बीच यह सबसे अधिक पसंद किया जाने वाला कोर्स है। बैचलर ऑफ टेक्नोलॉजी (BTech) में डिग्री को अक्सर इंजीनियरिंग के क्षेत्र में प्रवेश द्वार के रूप में माना जाता है।
इंजीनियरिंग के बेस्ट ब्रांच
What is BTech Course: क्या है बीटेक कोर्स?
बैचलर ऑफ टेक्नोलॉजी (BTech) चार साल का ग्रेजुएशन कोर्स है जो इंजीनियरिंग और टेक्नोलॉजी पर केंद्रित है। इस कोर्स को करने के लिए छात्रों को फिजिक्स, केमिस्ट्री और मैथेमेटिक्स जैसे विषयों के साथ अपनी 12वीं कक्षा पूरी करनी होगी। इसके अतिरिक्त, उन्हें अक्सर JEE या राज्य-स्तरीय परीक्षाओं जैसी प्रवेश परीक्षाएं पास करने की जरूरत होती है।
What is the Salary in BTech: कितनी होती है सैलरी?
भारत में बीटेक इंजीनियर का वेतन प्रति वर्ष 1.2 लाख रुपये से 4.0 लाख रुपये के बीच होता है। अगर इंजीनियरिंग में जॉब ऑप्शन की बात करें तो देश-विदेश के कुछ टॉप कंपनियों द्वारा कॉलेज में प्लेसमेंट ऑफर किया जाता है। बीटेक डिग्री रखने वालों को नीचे बताए कंपनियों द्वारा सबसे ज्यादा जॉब दी जाती है-
What are the Top Recruiters: इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग के छात्रों के लिए शीर्ष भर्तीकर्ता
- विप्रो लाइटिंग कॉर्पोरेट
- सीमेंस
- हैवेल्स इंडिया लिमिटेड
- माइक्रोटेक
- जिंदल स्टील एंड पावर लिमिटेड
- सीईएससी लिमिटेड
- एक्साइड इंडस्ट्रीज लिमिटेड
- टेक्नो इंस्ट्रूमेंट इंडिया प्रा. लिमिटेड
- नियोलेक्स केबल्स
- फिनोलेक्स केबल्स लिमिटेड
Top 5 BTech Branches: बीटेक के लिए टॉप 5 ब्रांच कौन सी हैं
- कंप्यूटर साइंस और इंजीनियरिंग।
- आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस एंड मशीन लर्निंग
- मैकेनिकल इंजीनियरिंग।
- डेटा साइंस इंजीनियरिंग
- केमिकल इंजीनियरिंग।
