TN Board HSE+1 Result 2024 Declared: तमिलनाडु बोर्ड 11वीं की परीक्षा में शामिल होने वाले छात्रों का इंतजार खत्म हो गया है। सरकारी परीक्षा निदेशालय तमिलनाडु (TNDGE) की ओर से प्लस वन यानी TN Board HSE+1 Result 2024 जारी कर दिया गया है। इस परीक्षा में शामिल होने वाले छात्र ऑफिशियल वेबसाइट tnresults.nic.in और dge.tn.gov.in पर जाकर रिजल्ट चेक कर सकते हैं। रिजल्ट चेक करने के लिए रोल नंबर और डेट ऑफ बर्थ की जरूरत होगी। इस साल का रिजल्ट पिछले कुछ सालों से बेहतर देखा गया है। इस बार 91.17 फीसदी छात्र पास हुए हैं।
TN HSE +1 Result जारी
TN Board HSE+1 Result 2024 ऐसे करें चेक
- रिजल्ट चेक करने के लिए आधिकारिक वेबसाइटों tnresults.nic.in या dge.tn.gov.in पर जाएं।
- होमपेज पर "HSE+1 परिणाम 2024" विकल्प देखें और उस पर क्लिक करें।
- दिए गए फील्ड में अपनी जन्मतिथि और रजिस्ट्रेशन संख्या दर्ज करें।
- आगे बढ़ने के लिए 'मार्क्स प्राप्त करें' या 'सबमिट' बटन पर क्लिक करें।
- 2024 के लिए टीएन एचएसई +1 परिणाम स्क्रीन पर प्रदर्शित होगा।
- रिजल्ट डाउनलोड करें और भविष्य के संदर्भ के लिए प्रिंटआउट लें।
कैसा था पिछले साल का रिजल्ट?
साल 2023 में तमिलनाडु बोर्ड 11वीं में कुल 90.93 फीसदी लड़कियां और लड़के पास हुए थे। वहीं साल 2022 में 11वीं का रिजल्ट कुल 90.07 फीसदी दर्ज किया गया था। इस पिछले साल के मुकाबले अच्छा रिजल्ट हुआ है। इस साल कुल 91.17% स्टूडेंट्स कक्षा 11वीं में पास हुए हैं।
TN Board 11th Result 2024 on Digilocker
तमिलनाडु बोर्ड 11वीं की परीक्षा में शामिल होने वाले छात्र ऑफिशियल वेबसाइट tnresults.nic.in और dge.tn.gov.in के अलावा Digilocker पर जाकर भी रिजल्ट चेक कर सकते हैं। इसके लिए ऑफिशियल वेबसाइट digilocker.gov.in पर जाना होगा। रिजल्ट चेक करने के लिए वेबसाइट पर जाकर रजिस्ट्रेशन करना जरूरी है।
