जारी हुई Timesnow.in स्कूल रैंकिंग, यहां चेक करें टॉप स्कूलों की पूरी लिस्ट

देश के हर माता - पिता अपने बच्चों को अच्छे से अच्छे स्कूल में पढ़ाने का सपना देखते हैं। अगर आप भी अपने बच्चे का दाखिला देश के टॉप स्कूल में कराना चाहते हैं तो यहां पश्चिम बंगाल, बिहार, ओडिशा, झारखंड और असम सहित पूर्वी क्षेत्रों के टॉप स्कूल की पूरी लिस्ट चेक कर सकते हैं।

Timesnow.in ने देश के पूर्वी क्षेत्रों के टॉप स्कूलों की एक लिस्ट तैयार की है। टाइम्स नाउ स्कूल रैंकिंग, ईस्ट 2024 की रिसर्च रिपोर्ट 10 सितंबर 2024 को लॉन्च की गई। यह सर्वे पश्चिम बंगाल, बिहार, ओडिशा, झारखंड और असम को कवर करते हुए भारत के पूर्वी क्षेत्र में शीर्ष प्रदर्शन करने वाले स्कूलों पर प्रकाश डालता है। इस सर्वे का मिशन प्रत्येक राज्य के अग्रणी स्कूलों और विभिन्न क्षेत्रों के शीर्ष संस्थानों को पहचानना है। इस सर्वे रिपोर्ट का अनावरण आईटीसी रॉयल, कोलकाता में शिक्षा क्षेत्र के विभिन्न सम्मानित लोगों, छात्रों, प्राचार्यों और क्षेत्र के 50 से अधिक स्कूलों के शिक्षकों की उपस्थिति में किया गया।

Times Now School Ranking

Times Now School Ranking.

टाइम्स नेटवर्क के असिस्टेंट वाइस प्रेसिडेंट और रीजनल हेड (पूर्व) बिमान दत्ता ने पारंपरिक उत्तरियो के साथ लोगों का स्वागत किया। इसके बाद श्री भरत दवे, प्रोफेसर सुनील कुमार खाड़े और संजय गोपाल सरकार ने भाषण दिया और फिर प्रमुख विषयों पर प्रकाश डालते हुए पैनल चर्चा में भी भाग लिया। बता दें कि इस कार्यक्रम को ब्रिटिश उप उच्चायोग, कोलकाता, सेल्वेल एडवरटाइजिंग प्राइवेट लिमिटेड, ब्राइट एडवरटाइजिंग प्राइवेट लिमिटेड और आरजी सेल्युलर द्वारा समर्थित किया गया था।

End of Feed