'पढ़ोगे-लिखोगे बनोगे नवाब, खेलोगे-कूदोगे बनोगे लाजवाब', टाइम्स नाउ के एजुकेशन समिट में बोले गौरव गौतम

TIME NOW Education Summit 2026: हरियाणा के खेल राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) गौरव गौतम ने बुधवार को टाइम्स नाउ के खास कार्यक्रम में शिक्षा के साथ खेल को भी महत्व दिया। उन्होंने कहा कि जब दोनों का संगम बनता है, तो युवा के लक्ष्य, अनुशासन और चरित्र का निर्माण होता है।

Times Now Education Summit: हरियाणा के युवा सशक्तिकरण, उद्यमिता एवं खेल राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) गौरव गौतम ने 'TimesNow.in एजुकेशन समिट 2026: ग्लोबल परफॉर्मेंस की अगली पीढ़ी का निर्माण' प्रोग्राम में युवाओं के सर्वांगीण विकास पर अपने विचार साझा किए। उन्होंने स्पष्ट किया कि शिक्षा और खेल युवाओं के उज्ज्वल भविष्य के दो मुख्य आधार हैं। गौरव गौतम के अनुसार, शिक्षा जहां युवाओं में सही लक्ष्य तय करने और सोचने-समझने की क्षमता विकसित करती है, वहीं खेल उन्हें अनुशासित रहने, कठिन परिस्थितियों व दबाव में सटीक निर्णय लेने और असफलता को स्वीकार कर आगे बढ़ने की सीख देता है। उन्होंने जोर देकर कहा कि आज की युवा पीढ़ी केवल अच्छे अंक लाने तक सीमित नहीं है, बल्कि वह स्किल, नॉलेज और टेक्नोलॉजी के बल पर वैश्विक चुनौतियों का सामना कर रही है। जब दोनों का संगम बनता है, तो युवा के लक्ष्य, अनुशासन और चरित्र का निर्माण होता है।

हरियाणा के युवा सशक्तिकरण, उद्यमिता एवं खेल राज्य मंत्री गौरव गौतम

हरियाणा के युवा सशक्तिकरण, उद्यमिता एवं खेल राज्य मंत्री गौरव गौतम

हरियाणा के खेल मंत्री ने बताया शिक्षा और खेल का महत्व

गौरव गौतम ने शिक्षा और खेल को एक-दूसरे का पूरक बताते हुए समाज की पुरानी सोच को बदलने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि हरियाणा ने उस पारंपरिक धारणा को पूरी तरह बदल दिया है, जिसमें माना जाता था कि केवल पढ़ाई-लिखाई से ही जीवन में आगे बढ़ा जा सकता है और खेल सिर्फ मनोरंजन का साधन हैं। उन्होंने कहा, ''पढ़ोगे-लिखोगे बनोगे नवाब, खेलोगे-कूदोगे बनोगे लाजवाब''। बकौल गौरव गौतम, खेल युवाओं को अनुशासित रहने और कठिन परिस्थितियों व दबाव में बेहतर प्रदर्शन करने की कला सिखाता है। उन्होंने स्पष्ट किया कि केवल किसी छात्र के मार्क्स देखकर उसके अनुशासन और क्षमता का सही अंदाजा नहीं लगाया जा सकता। इसके विपरीत, मैदान पर एक खिलाड़ी का परिश्रम और अपने लक्ष्य के प्रति उसकी निष्ठा ही उसके असली अनुशासन को दर्शाती है।

End of Feed