UP PET और OTR रजिस्ट्रेशन में टेक्निकल एरर का दावा, छात्रों की मांग पर अंतिम तिथि आगे बढ़ाई गई

UP PET and OTR registration: UP PET और OTR रजिस्ट्रेशन को लेकर अभ्यर्थियों की परेशानी बढ़ गई है। छात्रों का दावा है कि रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया के दौरान वेबसाइट पर बार-बार तकनीकी दिक्कतें आ रही हैं, जिससे वे आवेदन पूरा नहीं कर पा रहे हैं।

UP PET और OTR रजिस्ट्रेशन को लेकर अभ्यर्थियों की परेशानी बढ़ गई है। आवेदन की कोशिश कर रहे कई छात्रों ने दावा किया है कि रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया के दौरान वेबसाइट पर बार-बार तकनीकी दिक्कतें आ रही हैं, जिससे वे आवेदन पूरा नहीं कर पा रहे हैं। कई अभ्यर्थियों ने सोशल मीडिया के जरिए समस्या सामने रखते हुए अंतिम तिथि बढ़ाने की मांग की है। उनका कहना है कि तकनीकी खामी के कारण अगर आवेदन छूट जाता है, तो हजारों छात्रों का भविष्य प्रभावित हो सकता है।

UP PET और OTR रजिस्ट्रेशन में टेक्निकल एरर का दावा

UP PET और OTR रजिस्ट्रेशन में टेक्निकल एरर का दावा

X पर unitaryvishal नाम के यूजर ने लिखा- UP PET/OTR रजिस्ट्रेशन की वेबसाइट लगातार काम नहीं कर रही है। हजारों अभ्यर्थी बार-बार प्रयास कर रहे हैं, लेकिन वेबसाइट खुल नहीं रही और फॉर्म सबमिट नहीं हो पा रहा। कल अंतिम तिथि है, कृपया जल्द से जल्द वेबसाइट ठीक कराएं या अंतिम तिथि बढ़ाने पर विचार करें।

End of Feed