Teacher's Day 2023: शिक्षक दिवस का इतिहास, जानें कब और क्यों मनाया जाता है टीचर्स डे

Teacher's Day 2023 Date, History in Hindi, Shikshak Diwas Kyu Manaya Jata Hai: भारत में हर साल देश के पूर्व राष्ट्रपति डॉ सर्वपल्ली राधाकृष्णन की जयंती को शिक्षक दिवस के रूप में मनाया जाता है। आइए जानते हैं कि आखिर 5 सितंबर को ही टीचर्स डे क्यों मनाया जाता है।

Teacher's Day 2023 Date, History in Hindi: एक शिक्षक न केवल हमारी शैक्षणिक गतिविधियों बल्कि हमारे मूल्यों, आकांक्षाओं और जीवन के दृष्टिकोण को भी आकार देता है। शिक्षक के इसी योगदान को सम्मानित और आभार व्यक्त करने के लिए देश में हर साल 5 सितंबर को शिक्षक दिवस मनाया जाता है। इस दिन देश के पूर्व राष्ट्रपति और एक महान शिक्षक डॉ सर्वपल्ली राधाकृष्णन की भी जयंती होती है। इस अवसर पर स्कूल, कॉलेज, विश्वविद्यालय और शैक्षणिक संस्थानों में कार्यक्रम भी आयोजित किए जाते हैं।

Teacher's Day 2023

Teacher's Day 2023

5 सितंबर को क्यों मनाया जाता है शिक्षक दिवस

भारत में शिक्षक दिवस की शुरुआत 5 सितंबर 1962 से हुई थी। जब 1962 में डॉ सर्वपल्ली राधाकृष्णन ने राष्ट्रपति का पद संभाला था तब उनके कुछ छात्रों ने जन्मदिन मनाने की बात कही थी। इस पर डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन का कहना था कि उनका जन्मदिन अलग से मनाने की जगह अगर शिक्षक दिवस के रुप में मनाया जाए तो उन्हें गर्व महसूस होगा। बस तभी से उनके जन्मदिन को शिक्षक दिवस के रूप में मनाया जाने लगा।

End of Feed