Tamil Nadu and Andhra Pradesh School Closed today due to Cyclone Michaung: चक्रवाती तूफान 'माइचौंग' के कारण हो रही लगातार बारिश ने आज काफी कोहराम मचा रखा है। चक्रवात मिचौंग के तट के करीब पहुंचने से चेन्नई के कई हिस्सों में तेज बारिश हो रही है। तमिलनाडु में इस कारण कई जगह गंभीर जलजमाव हो गए हैं, जिसके बाद एनडीआरएफ की टीम ने पीरकनकरनई और पेरुंगलथुर के पास तांबरम क्षेत्र से करीब 15 लोगों को रेस्क्यू किया है।
ऐसा अनुमान है कि जल्द ही माइचौंग चक्रवात रौद्र रूप ले सकता है। इस संबंध में मौसम विभाग की ओर से इस चक्रवात को लेकर अलर्ट भी जारी कर दिया गया है। वहीं सुरक्षा की दृष्टि से तमिलनाडु सरकार ने कई जिलों के स्कूल, कॉलेज आदि सार्वजिनक संस्थान बंद कर दिए हैं। बंदी का नोटिस चीफ सेक्रेटरी शिवदास मीना की तरफ से जारी किया गया है। वहीं कलेक्टर और जिला मजिस्ट्रेट का कार्यालय, गजपति की ओर से जारी आदेश में कहा गया है कि चक्रवाती तूफान मिचौंग के कारण संभावित भारी वर्षा के मद्देनजर सभी प्राथमिक, उच्च प्राथमिक, हाई स्कूल और आंगनवाड़ी केंद्र 6 दिसंबर 2023 को बंद रहेंगे।
नोटिस में क्या
चीफ सेक्रेटरी शिवदास मीना के नोटिस में कहा गया कि चक्रवाती तूफान 'माइचौंग' के कारण, चेन्नई, तिरुवल्लुर, कांचीपुरम और चेंगलपट्टू जिलों में सभी स्कूल, कॉलेज, शैक्षणिक संस्थान, सार्वजनिक उपक्रमों/निगमों, बोर्डों, बैंकों और वित्तीय संस्थानों के कार्यालयों सहित सरकारी कार्यालय 05 दिसंबर को बंद रहेंगे।
क्या क्या रहेगा खुला
नोटिस में कहा कि इन जिलों में जरूरी चीजों वाले सभी विभाग जैसे पुलिस, फायर सर्विस, लोकल बॉडिज, दूध सप्लाई, वाटर सप्लाई, हॉस्पिटल/मेडिकल शॉप्स, पावर सप्लाई, ट्रांसपोर्ट, फ्यूल पंप, होटल/रेस्टोरेंट आदि और डिजास्टर रिलीफ वाले विभाग बंद नहीं रहेंगे। इन विभागों की सुविधाएं सुचारू रहेंगी।
