Directorate of Government Examinations, Telangana TS SSC Hall Tickets 2023 जारी कर दिया गया है। उम्मीदवार जो कक्षा 10 या एसएससी बोर्ड परीक्षा के लिए उपस्थित होंगे, वे बीएसई तेलंगाना की आधिकारिक साइट bse.telangana.gov.in के माध्यम से प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकते हैं। हालांकि यहां डायरेक्ट लिंक भी दिया गया है, जिसकी मदद से TS SSC Admit Card 2023 को देखा व डाउनलोड किया जा सकता है।
तेलंगाना 10वीं के एडमिट कार्ड
TS SSC Admit Card 2023 उन नियमित यानी रेगुलर, निजी यानी प्राइवेट, OSSC और व्यावसायिक यानी वोकेशनल छात्रों के लिए जारी किए गए हैं, जो इस वर्ष बोर्ड परीक्षा में शामिल होंगे। नियमित और निजी एक बार असफल उम्मीदवारों के लिए टीएस एसएससी परीक्षा 2 अप्रैल, 2023 से शुरू होगी और 13 अप्रैल, 2023 को समाप्त होगी। परीक्षा एकल पाली में- सुबह 9.30 बजे से दोपहर 12.30 बजे तक आयोजित की जाएगी।
टीएस एसएससी हॉल टिकट 2023 कैसे डाउनलोड करें
- एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए, उम्मीदवार नीचे दिए गए इन सरल चरणों का पालन कर सकते हैं।
- बीएसई तेलंगाना की आधिकारिक साइट bse.telangana.gov.in पर जाएं।
- होम पेज पर बाएं तरफ मौजूद SSC Public Examinations April 2023 - Hall Tickets पर क्लिक करें।
- लॉगिन विवरण दर्ज करें और सबमिट पर क्लिक करें।
- आपका एडमिट कार्ड स्क्रीन पर आ जाएगा।
- एडमिट कार्ड चेक करें और पेज डाउनलोड करें।
- आगे की जरूरत के लिए उसी की एक हार्ड कॉपी अपने पास रखें।
