UPSC CDS Admit Card 2023: Union Public Service Commission UPSC CDS Admit Card 2023 जारी कर दिया गया है। इसी के साथ उन लोगों का इंतजार खत्म हो गया है जो संघ लोक सेवा आयोग की सीडीएस परीक्षा 2023 के लिए एडमिट कार्ड का इंतजार कर रहे थे। इन एडमिट कार्ड को upsc.gov.in पर जारी किया गया है। UPSC CDS I के उम्मीदवार यहां दिए गए डायरेक्ट लिंक से भी UPSC CDS Admit Card 2023 को डाउनलोड कर सकते हैं।
कब होगी यूपीएससी सीडीएस परीक्षा
संघ लोक सेवा आयोग ने यूपीएससी सीडीएस एडमिट कार्ड 2023 आज, 24 मार्च, 2023 को जारी किया है। जिन उम्मीदवारों ने परीक्षा के लिए पंजीकरण किया है, उनके लिए आधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in पर हॉल टिकट उपलब्ध है। केवल पंजीकृत लोग ही परीक्षा में बैठने के पात्र होंगे।
शेड्यूल के अनुसार, (UPSC CDS 1 Exam 2023) परीक्षा 16 अप्रैल, 2023 को आयोजित की जाएगी। उम्मीदवार प्रीलिम्स परीक्षा के लिए उपस्थित होंगे और जो शॉर्टलिस्ट किए जाएंगे वे मेन्स के लिए उपस्थित होंगे और फिर इंटरव्यू राउंड के लिए उपस्थित होंगे।
यूपीएससी सीडीएस एडमिट कार्ड 2023 - कैसे डाउनलोड करें?
- आधिकारिक वेबसाइट - upsc.gov.in पर जाएं
- इसके बाद ''व्हाट्स न्यू सेक्शन'' के तहत “ई-एडमिट कार्ड: कंबाइंड डिफेंस सर्विसेज एग्जामिनेशन (I), 2023” पर क्लिक करें।
- लिंक पर क्लिक करें और निर्देश पढ़ें
- अपना विवरण दर्ज करें और एडमिट कार्ड डाउनलोड करें, और एक कॉपी अपने पास रख लें।
उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे ई-प्रवेश पत्र की सावधानीपूर्वक जांच करें और यदि कोई गलती हो, तो उन्हें तुरंत यूपीएससी के नोटिस में लाएं। सभी पंजीकृत उम्मीदवारों को परीक्षा हॉल में प्रवेश सुरक्षित करने के लिए प्रत्येक सत्र में (मूल) फोटो पहचान पत्र के साथ यह ई-प्रवेश पत्र (प्रिंट आउट) लाना होगा।
कितने पद भरे जाएंगे?
आवेदन प्रक्रिया 21 दिसंबर को शुरू हुई थी और 10 जनवरी, 2023 को समाप्त हुई थी। यह भर्ती अभियान भारतीय सैन्य अकादमी, भारतीय नौसेना अकादमी, वायु सेना अकादमी, अधिकारी प्रशिक्षण अकादमी में 341 रिक्तियों को भरेगा। अधिक संबंधित विवरण के लिए उम्मीदवार यूपीएससी की आधिकारिक साइट देख सकते हैं।
