School Closed : भीषण गर्मी की मार! जून के महीने में कहां-कहां बंद रहेंगे स्कूल, देखें स्टेटवाइज लिस्ट

School Closed : हीटवेव के चलते गर्मी की छुट्टियां कई स्कूलों में जल्दी शुरू कर दी गईं। देश में बढ़ती गर्मी के चलते ये फैसला लिया गया। केंद्रीय विद्यालयों की बात करें तो अलग-अलग इलाकों में मौजूद केंद्रीय विद्यालयों में एक ही तरह की गर्मियों की छुट्टियां चल रही हैं, जो मई की शुरुआत में शुरू हुई थीं और जून के बीच तक चलेंगी।

Summer Vacation 2026 : नोएडा, दिल्ली-NCR और कई अन्य राज्यों के स्कूलों में गर्मियों की छुट्टियां चल रही हैं। भीषण गर्मी की लहर के कारण ज्यादातर स्कूलों ने मई में ही छुट्टियां घोषित कर दी थीं; ये छुट्टियां पूरे जून महीने तक चलेंगी और जुलाई की शुरुआत में क्लासेज फिर से शुरू होने की उम्मीद है। इस बीच नौतपा भी चल रहा है, जिसमें तेज गर्म हवाओं की वजह से हीटवेव से जुड़े मामले भी सामने आ रहे हैं। इस बीच चलिये जानते हैं कि जून के महीने में स्कूल कहां-कहां बंद रहेंगे।

Summer Holidays June school closed

Summer Holidays June school closed

  • दिल्ली (Delhi school closed) : स्कूल 30 जून तक बंद रहेंगे, और कक्षाएं 1 जुलाई से फिर से शुरू होंगी। यहां पर स्कूलों में समर वेकेशन शुरू हो गया है।
  • उत्तर प्रदेश (UP School Closed) : गर्मियों की छुट्टियां पूरे जून महीने तक चलेंगी। ज्यादातर स्कूलों के जून के मध्य या अंत में, या फिर जुलाई की शुरुआत में खुलने की उम्मीद है - ये जिला प्रशासन द्वारा गर्मी की लहर के आकलन पर निर्भर करेगा।
  • हरियाणा (Haryana School Closed) : स्कूल पूरे जून महीने के लिए गर्मियों की छुट्टियों पर रहेंगे।
  • राजस्थान (Rajasthan School Closed) : गर्मियों की छुट्टियां 17 मई से 20 जून तक चलेंगी।
  • बिहार (Bihar School Closed) : गर्मियों की छुट्टियां 1 जून से 20 जून तक निर्धारित हैं। ऐसे में यहां पर मिड जून स्कूल खुले ही रहेंगे।
  • छत्तीसगढ़ (Chattisgarh): राज्य में 15 जून तक स्कूलों की छुट्टी है।
Also Read: गर्मी की छुट्टी 2026 : सूरज बना आग का गोला ! नोएडा से लेकर बुलंदशहर तक... जानें कहां-कहां स्कूल बंद
    नोएडा: दिल्ली-NCR के आम समर शेड्यूल के मुताबिक, ज्यादातर प्राइवेट और सरकारी स्कूलों में 22 मई से गर्मियों की छुट्टियां शुरू हो गईं। वहीं गाजियाबाद में जिला प्रशासन ने बढ़ते तापमान की वजह से सभी बोर्ड के सभी स्कूलों को बंद करने का ऐलान कर दिया, जिससे गर्मियों की छुट्टी तय समय से पहले ही शुरू करनी पड़ीं। केंद्रीय विद्यालयों की बात करें तो अलग-अलग इलाकों में मौजूद केंद्रीय विद्यालयों में एक ही तरह की गर्मियों की छुट्टियां चल रही हैं, जो मई की शुरुआत में शुरू हुई थीं और जून के बीच तक चलेंगी।

    End of Feed