एजुकेशन

UPSC Topper Shakti Dubey Success Story: ट्यूशन पढ़ाकर निकाला खर्चा, यूपीएससी सिविल सर्विसेज में AIR 1 लाकर रच दिया इतिहास

UPSC CSE 2024 Topper Shakti Dubey Success Story: यूपीएससी ने सिविल सेवा परीक्षा 2024 का फाइनल रिजल्ट जारी कर दिया है। इस साल प्रयागराज की बेटी शक्ति दुबे ने देश की सबसे प्रतिष्ठित परीक्षा में शीर्ष स्थान हासिल किया। पढ़ें UPSC Topper Shakti Dubey Success Story

Image

यूपीएससी सीएसई 2024 शक्ति दुबे की सफलता की कहानी

UPSC CSE 2024 Topper Shakti Dubey Success Story: संघ लोक सेवा आयोग, यूपीएससी ने आज 22 अप्रेल 2025 को सिविल सेवा परीक्षा 2024 का फाइनल रिजल्ट जारी कर दिया है। इस साल शक्ति दुबे ने शीर्ष स्थान हासिल किया, जबकि हर्षिता गोयल दूसरे स्थान पर रहीं। सरकार की अधिसूचना के अनुसार, इस भर्ती अभियान के माध्यम से कुल 1,129 रिक्तियां भरी जाएंगी, जिनमें भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 180 पद, भारतीय विदेश सेवा (IFS) में 55 और भारतीय पुलिस सेवा (IPS) में 147 पद शामिल हैं।

UPSC Topper Shakti Dubey ने देश की सबसे प्रतिष्ठित परीक्षा में टॉप कर न केवल अपने व अपने माता पिता का बल्कि राज्य का भी नाम रोशन कर दिया है। जानें कहां से की है पढ़ाई लिखाई-

upsc cse 2024 topper shakti dubey father

यूपीएससी सीएसई 2024 टॉपर शक्ति दुबे के पिता देवेंद्र दुबे

कहां से की है पढ़ाई, Shakti Dubey Education

शक्ति दुबे ने अपनी शुरुआती शिक्षा प्रयागराज में ही पूरी की। Shakti Dube UPSC 2024 Topper ने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से स्नातक किया है। ग्रेजुएट स्नातक करने के बाद 2018 में Shakti Dubey ने बनारस हिंदू विश्वविद्यालय से बायोकेमिस्ट्री में परास्नातक किया। बता दें, Shakti Dubey UPSC Topper ने अंग्रेजी मीडियम से पढ़कर इस परीक्षा को टॉप किया है।

UPSC Topper 2024 Shakti Dubey Home

यूपीएससी सीएसई 2024 टॉपर शक्ति दुबे का पैतृक घर

कब से शुरू की यूपीएससी की तैयारी

UPSC Topper Shakti Dubey ने 2018 से ही UPSC की तैयारी शुरू कर दी थी। उन्होंने अपने वैकल्पिक विषय के रूप में राजनीति विज्ञान और अंतरराष्ट्रीय संबंध को चुना था।

शक्ति दुबे के माता पिता

उनके माता (हेमा दुबे) ने एक मीडिया हाउस को बताया कि बचपन से ही शक्ति पढ़ने में बहुत तेज थी और आज मेरी बेटी ने हम लोगो का सर ऊंचा कर दिया है। बता दें, शक्ति दुबे के पिता (देवेंद्र दुबे) पुलिस विभाग में सब इंस्पेक्टर के पद पर तैनात हैं।

UPSC 2024 CSE Topper Shakti Dubey Mother

यूपीएससी सीएसई 2024 टॉपर शक्ति दुबे की मां हेमा दुबे

यूपीएससी सीएसई के बारे में

गौरतलब है कि यह परीक्षा भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS), भारतीय पुलिस सेवा (IPS), भारतीय विदेश सेवा (IFS), भारतीय राजस्व सेवा, भारतीय व्यापार सेवा और अन्य ग्रुप A और B केंद्रीय सेवाओं जैसे प्रतिष्ठित पदों के लिए प्रवेश द्वार के रूप में कार्य करती है।

Neelaksh Singh
नीलाक्ष सिंहauthor

नीलाक्ष सिंह 2021 से टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल से जुड़े हैं और एजुकेशन सेक्शन के लिए कंटेंट लिखते हैं। लखनऊ विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन की पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने प्रिंट मीडिया में इंटर्नशिप की, जहां फील्ड रिपोर्टिंग, स्टूडेंट-इश्यू बेस्ड ग्राउंड स्टोरीज और सटीक न्यूजराइटिंग की बुनियादी समझ हासिल की। प्रिंट के बाद डिजिटल मीडिया में भी वह एजुकेशन बीट पर ही लगातार काम करते रहे हैं। पत्रकारिता में 10 सालों से सक्रिय नीलाक्ष सिंह 12 हजार से अधिक खबरें लिख चुके हैं। वह एग्जाम अपडेट्स, एडमिशन प्रोसेस, करियर गाइडेंस, स्टूडेंट वेलफेयर, बोर्ड रिजल्ट्स और नीतिगत बदलावों पर गहन और बेहद उपयोगी कंटेंट तैयार करते हैं।

और पढ़ें
End of Article