एजुकेशन

UPSC CSE 2024 Final Result Topper: शक्ति दुबे ने गाड़ा झंडा, UPSC सिविल ​सर्विसेज में आई पहली रैंक (AIR 1), देखें कौन हैं टॉप 10

UPSC CSE 2024 Final Result Topper List: संघ लोक सेवा आयोग ने सिविल सेवा परीक्षा (CSE) 2024 के अंतिम परिणाम घोषित कर दिए हैं। UPSC सिविल सेवा परीक्षा (CSE) 2024 के लिए उपस्थित होने वाले उम्मीदवारों में से शक्ति दुबे ने पहली रैंक (AIR 1) पाई है।

Image

यूपीएससी सिविल सर्विसेज 2024 एग्जाम टॉपर शक्ति दुबे

UPSC CSE 2024 Final Result Topper List: संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) ने आज, 22 अप्रैल को सिविल सेवा परीक्षा (CSE) के अंतिम परिणाम घोषित कर दिए हैं। इन रिजल्ट को UPSC की आधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in पर जारी किया गया है। सिविल सेवा परीक्षा (CSE) 2024 के लिए उपस्थित होने वाले उम्मीदवारों में से शक्ति दुबे ने पहली रैंक (AIR 1) पाई है। अगर आपने भी देश के इस सबसे कठिन परीक्षा में भाग लिया था तो देखें टॉपर लिस्ट

UPSC ने आधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in पर शॉर्टलिस्ट प्रारूप में अंतिम परिणाम घोषित किए। परिणाम दस्तावेज में उन उम्मीदवारों के नाम हैं, जिन्हें नियुक्ति के लिए चुना गया है, क्योंकि ये फाइनल रिजल्ट है।

लाखों उम्मीदवार लेते हैं, इस परीक्षा में हिस्सा

देश की सबसे प्रतिस्पर्धी परीक्षाओं में से एक मानी जाने वाली UPSC CSE में हर साल लाखों उम्मीदवार भाग लेते हैं। यह परीक्षा भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS), भारतीय पुलिस सेवा (IPS), भारतीय विदेश सेवा (IFS), भारतीय राजस्व सेवा, भारतीय व्यापार सेवा और अन्य ग्रुप A और B केंद्रीय सेवाओं जैसे प्रतिष्ठित पदों के लिए प्रवेश द्वार के रूप में कार्य करती है।

UPSC CSE Final Result 2024 Topper List कैसे चेक करें?

UPSC CSE Final Result 2024 Topper देखने का तरीका यहां से देखें:-

चरण 1: आधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in पर जाएं

चरण 2: होमपेज पर, UPSC CSE Final Result 2024 Link चेक करें

चरण 3: लिंक का चयन करें और अपने लॉगिन क्रेडेंशियल जोड़ें।

चरण 4: आपका स्कोरकार्ड स्क्रीन पर आ जाएगा।

कैसे होता है चयन

चयन प्रक्रिया में तीन चरण शामिल हैं - प्रारंभिक, मुख्य और व्यक्तित्व परीक्षण (साक्षात्कार)। अंतिम मेरिट सूची तीनों चरणों में उम्मीदवारों के प्रदर्शन के आधार पर तैयार की जाती है। भर्ती परीक्षा के 2024 सत्र में साक्षात्कार का दौर 7 जनवरी को शुरू हुआ और 17 अप्रैल को समाप्त हुआ।

UPSC CSE Final Result 2024 Topper List with Name

1. Shakti Dubey

2. Harshita Goyal

3. Dongre Archit Parag

4. Shah Margi Chirag

5. Aakash Garg

6. Komal Punia

7. Aayushi Bansal

8. Raj Krishna Jha

9. Aditya Vikram Agarwal

10. Mayank Tripathi

ध्यान दें, 241 अनुशंसित उम्मीदवारों की उम्मीदवारी अनंतिम रखी गई है और 01 उम्मीदवार का परिणाम रोक दिया गया है।

Neelaksh Singh
नीलाक्ष सिंहauthor

नीलाक्ष सिंह 2021 से टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल से जुड़े हैं और एजुकेशन सेक्शन के लिए कंटेंट लिखते हैं। लखनऊ विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन की पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने प्रिंट मीडिया में इंटर्नशिप की, जहां फील्ड रिपोर्टिंग, स्टूडेंट-इश्यू बेस्ड ग्राउंड स्टोरीज और सटीक न्यूजराइटिंग की बुनियादी समझ हासिल की। प्रिंट के बाद डिजिटल मीडिया में भी वह एजुकेशन बीट पर ही लगातार काम करते रहे हैं। पत्रकारिता में 10 सालों से सक्रिय नीलाक्ष सिंह 12 हजार से अधिक खबरें लिख चुके हैं। वह एग्जाम अपडेट्स, एडमिशन प्रोसेस, करियर गाइडेंस, स्टूडेंट वेलफेयर, बोर्ड रिजल्ट्स और नीतिगत बदलावों पर गहन और बेहद उपयोगी कंटेंट तैयार करते हैं।

और पढ़ें
End of Article