Success Story: इसे कहते हैं IAS, 700 बच्चों को परिवार से मिलवाया, भाई-पिता की मौत के बाद UPSC टॉपर

Success Story of IAS Himanshu Nagpal: यूपीएससी परीक्षा बिना कोचिंग के क्रैक करने वाले आईएएस हिमांशु नागपाल का नाम देश के सबसे कम उम्र के IAS में शामिल है। मिशन मुस्कान चलाकर उन्होंने सड़कों, रेलवे स्टेशन और बस स्टैंड पर भटकने वाले 700 बच्चों को उनके परिवार से मिलवाया है।

Success Story of IAS Himanshu Nagpal: कहते हैं जितना कठिन सिविल सर्विस परीक्षा क्रैक करना होता है उतना ही कठिन बतौर IAS-IPS काम करना होता है। यूपीएससी परीक्षा क्रैक करने वाले युवाओं के अंदर समाज के प्रति कुछ कर दिखाने का अलग ही जज्बा होता है। ऐसा ही एक उदाहरण है UPSC 2018 बैच के आईएएस हिमांशु नागपाल। बतौर आईएएस ऑफिसर उन्होंने ऐसा काम कर दिखाया है कि उनकी चर्चा हर तरफ हो रही है।

Story of IAS Himanshu Nagpal.

IAS हिमांशु नागपाल की कहानी

आईएएस हिमांशु नागपाल का नाम 'मिशन मुस्कान' की सफलता के बाद सबसे ज्यादा चर्चा में आया। हरियाणा के रहने वाले IAS हिमांशु का नाम देश के सबसे कम उम्र के आईएएस अधिकारियों में शामिल है। बेहद कम उम्र में उन्होंने कई ऐसे काम किए हैं जिसकी प्रशंसा की जाएगी। आइए उनके करियर पर एक नजर डालते हैं।

End of Feed