Success Story: ब्यूटी विद ब्रेन हैं पाकिस्तान की ये 5 बहनें, UPSC जैसा एग्जाम पास कर बनीं अफसर

Success Story: पाकिस्‍तान में मलिक मोहम्मद रफीक अवान की 5 बेटियां लैला मलिक शेर, शेरीन मलिक शेर, सस्सी मलिक शेर, मारवी मलिक शेर और जोहा मलिक शेर PAS हैं। पांचों CSS परीक्षा पास कर कलेक्‍टर जैसे पदों पर आसीन हैं।

Success Story of 5 Pakistani Sisters: कुछ वक्त पहले संघ लोक सेवा आयोग द्वारा सिविल सेवा परीक्षा 2023 का रिजल्ट जारी किया गया था। इस परीक्षा को पास कर आईएएस, आईपीएस बनते हैं। आईएएस, आईपीएस बनने वाले युवाओं की कहानी प्रेरणा देने वाली होती है। इसी तरह की प्रेरणा देने वाली एक कहानी आज हम आपको बताने वाले हैं। यह कहानी है पाकिस्तान में रहने वाली 5 बहनों की। ये पांचों बहनें सिविल सेवा परीक्षा जैसा एग्जाम पास कर अफसर बनी हैं। पूरे पाकिस्तान में इस पांचों बहनों की सफलता के किस्से गूंज रहे हैं। जिसने भी इनकी कहानी सुनी, वो चौंक गया। 5 सगी बहनों का अफसर बनना, पाकिस्तान में पहला वाकया है। इन पांच बहनों की सफलता की कहानी काफी दिलचस्प है।

Success Story of 5 pakistani Sisters

Success Story of 5 pakistani Sisters

मिलिए पाकिस्तान की अफसर बहनों से

पाकिस्‍तान में मलिक मोहम्मद रफीक अवान की 5 बेटियां लैला मलिक शेर, शेरीन मलिक शेर, सस्सी मलिक शेर, मारवी मलिक शेर और जोहा मलिक शेर PAS हैं। रफीक अवान वाटर एंड पावर डेवलपमेंट अथॉरिटी के रिटायर्ड ऑफिसर हैं।उनकी बड़ी बेटी लैला ने 2008 में परीक्षा पास की, इस वक्त वह कराची में डिप्टी कमिश्नर हैं। इसके अलावा सभी बेटियां CSS परीक्षा पास कर कलेक्‍टर जैसे पदों पर आसीन हैं। रावलपिंडी में मलिक मोहम्मद रफीक अवान का परिवार रहता है, जो मूलरूप से पाकिस्‍तान के ख़ैबर पख़्तूनख़्वा के हरिपुर जिले के गांव मूरती मैरा से है। पाकिस्तान के रावलपिंडी निवासी मलिक रफीक अवान की पांचों बेटियां आज शेर सिस्टर्स के रूप में सारी दुनिया में जानी जाती हैं।

PAS Sisters

पाकिस्तान एडमिनिस्ट्रेटिव सर्विस (पाकिस्तान प्रशासनिक सेवा)

पाकिस्‍तान में संघीय लोक सेवा आयोग (FPSC) की सेंट्रल सुपीरियर सर्विसेज (CSS) परीक्षा करने वाले पीएएस अधिकारी बनते हैं। इस चयन परीक्षा को सेंट्रल सुपीरियर सर्विस कहा जाता है। ब्रिटिश काल के दौरान इंपीरियल सिविल सर्विस (ICS) होता था। 1947 में स्वतंत्रता और विभाजन के बाद, सभी ICS अधिकारी जिन्होंने भारत का विकल्प चुना, वे भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) बन गए और जिन्होंने पाकिस्तान का विकल्प चुना, वे PAS बन गए। पाकिस्तान में सभी प्रमुख पदों पर पीएएस अधिकारी नियुक्त किए जाते हैं।

PAS Sisters

जानें किसने कब पास की पीएएस परीक्षा

सबसे पहले 2008 में लैला मलिक शेर ने यह परीक्षा पास की। दूसरी बेटी शिरीन मलिक शेर ने साल 2010 पाकिस्तान की सिविल सेवा परीक्षा पास की। तीसरी बेटी सस्सी मलिक शेर ने 2017 में सिविल सेवा परीक्षा में सफलता पाई। रफीक अवान की चौथी बेटी मरवी मलिक शेर ने साल 2017 में सफलता पाई। रफीक अवान की पांचवीं व सबसे छोटी बेटी जोहा मलिक शेर ने सीएसएस 2019 में सफलता पाई है, जिसका रिजल्ट 17 जून 2020 को घोषित किया गया था।

PAS Sisters

कहां से पढ़ी हैं पांचों बहनें

सभी बहनों ने शुरुआती शिक्षा सेंट ऐनी प्रेजेंटेशन कॉन्‍वेंट हाई स्‍कूल रावलपिंडी से हासिल की। सबसे बड़ी लैला मलिक शेर ने अंग्रेजी साहित्‍य में मास्‍टर किया। दूसरे नंबर की बहन शेरीन मलिक ने बीए करने के बाद इंटरनेशनल संबंधों पर मास्‍टर डिग्री ली। तीसरे नंबर की बहन सस्‍सी मलिक शेर ने गोमल मेडिकल कॉलेज से एमबीबीएस किया। चौथी बहन मारवी मलिक शेर ने समाजशास्‍त्र में पीजी किया। सबसे छोटी बहन जोहा मलिक शेर के पास आईआर में मास्‍टर की डिग्री है। शेरीन मलिक शेर नेशनल हाईवे अथॉरिटी की डायरेक्टर हैं। उनसे छोटी बहन सासी मलिक शेर अंडर ट्रेनिंग लाहौर केंटोनमेंट में सीईओ हैं। मार्वी मलिक शेर एबटाबाद में असिस्टेंट कमिश्नर हैं।

End Article
कुलदीप राघवauthor

कुलदीप राघव प्रिंट और डिजिटल पत्रकारिता में 13 वर्षों से अधिक अनुभव का रखन...

End of Feed