SSC GD Constable Answer Key: जारी हुई एसएससी जीडी कांस्टेबल आंसर की, ssc.nic.in डाउनलोड लिंक करें चेक

  • Written by: प्रभाष रावत
  • Updated Feb 19, 2023, 03:45 PM IST

SSC GD Constable Answer Key Download: कर्मचारी चयन आयोग की ओर से आधिकारिक वेबसाइट ssc.nic.in की मदद से आंसर की को जारी किया जाना है और सीएपीएफ में कांस्टेबल (जीडी), राइफलमैन (जीडी), असम राइफल्स में एसएसएफ और एनसीबी भर्ती परीक्षा के लिए उपस्थित उम्मीदवार इसे चेक और डाउनलोड कर सकते हैं।

SSC GD Constable Answer Key: कर्मचारी चयन आयोग यानी एसएससी ने 18 फरवरी 2023 को एसएससी कांस्टेबल जीडी आंसर की 2022 को जारी कर दिया है। इसके लिए सीएपीएफ में कांस्टेबल (जीडी), असम राइफल्स में एसएसएफ, राइफलमैन (जीडी) और एनसीबी परीक्षा, 2022 में सिपाही के लिए उपस्थित हुए उम्मीदवार अस्थायी उत्तर डाउनलोड कर सकते हैं। एसएससी की आधिकारिक साइट ssc.nic.in के माध्यम से आंसर की जारी की गई है।

SSC GD Constable Answer Key

SSC GD कांस्टेबल आंसर की हुई जारी

चैलेंज विंडो बीते दिन खुल गई है और 25 फरवरी, 2023 को बंद हो जाएगी। 25 फरवरी, 2023 को शाम 05:00 बजे के बाद प्राप्त अभ्यावेदनों पर किसी भी परिस्थिति में विचार नहीं किया जाएगा। उम्मीदवार जारी की गई आंसर की के खिलाफ प्रति प्रश्न / उत्तर चुनौती के लिए 100 रुपये की फीस का भुगतान करके आपत्तियां उठा सकते हैं।

End of Feed