SSC MTS Result 2021, SSC MTS and Havaldar Final Result 2021: एसएससी एमटीएस रिजल्ट का इंतजार कर रहे अभ्यर्थियों के लिए बड़ा अपडेट है। कर्मचारी चयन आयोग (SSC) ने मल्टी टास्किंग स्टाफ और हवलदार पदों पर भर्ती के लिए आयोजित परीक्षा (SSC MTS and Havaldar Exam 2021) का रिजल्ट आज यानी 24 मार्च को जारी कर दिया है। अगर आपने भी इस परीक्षा में भाग लिय है तो आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर अपने नतीजे देख सकते हैं। इसके अलावा यहां दी गई डायरेक्ट लिंक से भी एसएससी एमटीएस रिजल्ट डाउनलोड कर सकते हैं।
SSC MTS Final Result 2021
SSC MTS and Havaldar Exam 2021: कब हुई परीक्षा
एसएससी एमटीएस पेपर 1 का आयोजन 6 नवंबर 2022 को किया गया था। जिसके बाद फिर 14 नवंबर से 9 दिसंबर 2022 तक फिजिकल टेस्ट का आयोजन हुआ। जारी सूचना के मुताबिक, एसएससी की ओर इसका रिजल्ट 13 फरवरी को जारी किया गया था। जिसमें, सफल अभ्यर्थियों को फिर दस्तावेज सत्यापन के लिए उपस्थित होना था।
How to check SSC MTS and Havaldar Final Result 2021
- आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
- फिर रिजल्ट सेक्शन मे जाएं और Multi Tasking (Non-Technical) Staff, and Havaldar (CBIC & CBN) Examination, 2021 के रिजल्ट लिंक पर क्लिक करें।
- अब आपके सामने रिजल्ट का पीडीएफ खुल जाएगा।
- अभ्यर्थी इस पीडीएफ में अपना नाम और रोल नंबर चेक कर सकते हैं।
Direct Link - SSC MTS and Havaldar Result 2021 Notice
Direct Link - SSC MTS and Havaldar Result 2021
SSC MTS and Havaldar Recruitment 2021: कितने पदों पर होगी भर्ती
इस प्रक्रिया के माध्यम से मल्टी टास्किंग स्टाफ के 3698 और हवलदार के 3603 रिक्त पदों पर भर्ती की जाएगी। इन पदों पर भर्ती के लिए 22 मार्च से 30 अप्रैल 2022 तक ऑनलाइन आवेदन मांगे गए थे। लेटेस्ट अपडेट्स के लिए टाइम्स नाउ नवभारत के साथ बने रहें।
