एजुकेशन

Bihar Board 10th Result 2023: बिहार बोर्ड 10वीं रिजल्ट इस दिन होगा जारी, SMS पर ऐसे चेक करें नतीजे

  • Authored by: अंकिता पाण्डेय
  • Updated Mar 25, 2023, 07:37 AM IST

Bihar Board 10th Result 2023: बिहार बोर्ड 10वीं रिजल्ट का इंतजार बस कुछ दिनों में खत्म होने वाला है। बिहार स्कूल एग्जामिनेशन बोर्ड 12वीं इंटर के बाद अब 10वीं मैट्रिक का रिजल्ट वेबसाइट पर जारी करने वाला है। स्टूडेंट्स secondary.biharboardonline.com पर रोल कोड व रोल नंबर दर्ज करके अपने नतीजे देख सकेंगे।

Image

BSEB 10th Result 2023

Photo : iStock

Bihar Board 10th Result 2023, Bihar Board 10th Matric Result 2023 Date: बिहार बोर्ड 10वीं रिजल्ट का इंतजार खत्म होने जा रहा है। बिहार स्कूल एग्जामिनेशन बोर्ड की (BSEB) ओर से 10वीं यानी मैट्रिक का रिजल्ट इसी सप्ताह जारी कर दिया जाएगा। जिसके बाद स्टूडेंट्स बोर्ड की वेबसाइट पर अपने नतीजे देख सकेंगे। इसके अलावा बीएसईबी 10वीं रिजल्ट (BSEB Class 10th Result 2023) एसएमएस, ‌ उमंग एप और डिजिलॉकर के जरिए भी चेक किया जा सकता है। बता दें कि रिजल्ट चेक करने के लिए रोल कोड व रोल नंबर की आवश्यकता होगी।

BSEB 10th Matric Exam 2023: फरवरी में हुई परीक्षा

बिहार बोर्ड 10वीं परीक्षा का आयोजन इस साल 14 फरवरी से 22 फरवरी तक किया गया। वहीं, 12वीं इंटर की परीक्षा 1 फरवरी से 11 फरवरी तक हुई। बिहार बोर्ड की ओर से 12वीं का रिजल्ट 21 मार्च को जारी कर दिया गया है। अब बोर्ड जल्द ही 10वीं मैट्रिक के नतीजे भी वेबसाइट पर जारी करने वाला है।

Bihar Board BSEB 10th Result 2023: इस डेट को आएगा रिजल्ट

बीएसईबी की ओर से जारी सूचना के मुताबिक, 10वीं का रिजल्ट 31 मार्च तक जारी कर दिया जाएगा। हालांकि, बोर्ड ने अभी तक रिजल्ट की सटीक तारीख नहीं जारी की है। बता दें कि रिजल्ट से पहले बोर्ड 10वीं रिजल्ट की डेट अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल के जरिए साझा कर सकता है।

How to check Bihar Board 10th Matric Result 2023

  • बिहार बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
  • फिर बिहार बोर्ड 10वीं मैट्रिक रिजल्ट के लिंक पर क्लिक करें।
  • इसके बाद रोल कोड व रोल नंबर दर्ज करें और सबमिट बटन पर क्लिक कर दें।
  • अब स्टूडेंट्स बिहार बोर्ड 10वीं रिजल्ट 2023 चेक करके डाउनलोड कर सकते हैं।

Bihar Board Class 10th Result 2023: एसएमएस पर ऐसे चेक करें रिजल्ट

बिहार बोर्ड 10वीं का रिजल्ट आधिकारिक वेबसाइट onlinebseb.in या secondary.biharboardonline.com पर जारी किया जाएगा। वहीं, एसएमएस से नतीजे देखने के लिए स्टूडेंट्स को BIHAR10 ROLL NUMBER लिखकर 56263 पर भेजना होगा। बिहार बोर्ड 10वीं रिजल्ट से जुडे़ लेटेस्ट अपडेट्स के लिए टाइम्स नाउ नवभारत के साथ बने रहें।

अंकिता पांडे
अंकिता पाण्डेय author

अंकिता पाण्डेय टाइम्स नाऊ नवभारत डिजिटल में तीन साल से काम कर रही हैं। वह उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ जिले से ताल्लुक रखती हैं। माखनलाल चतुर्वेदी विश्वव... और देखें

End of Article