TNPSC Group 4 Result 2023: तमिल नाडु लोक सेवा आयोग ने ग्रुप 4 पदों पर भर्ती के लिए आयोजित परीक्षा का रिजल्ट आज यानी 24 मार्च को जारी कर दिया है। अगर आपने भी इस परीक्षा में भाग लिया है तो आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर अपने नतीजे देख सकते हैं। इसके अलावा यहां दी गई लिंक के जरिए भी रिजल्ट डाउनलोड कर सकते हैं। रिजल्ट चेक करने के लिए रजिस्ट्रेशन नंबर और जन्मतिथि की आवश्यकता होगी।
TNPSC Group 4 Exam Date 2023: जुलाई में हुई थी परीक्षा
आयोग की ओर से परीक्षा का आयोजन 24 जुलाई 2022 को देशभर के विभिन्न केंद्रों पर किया गया था। वहीं, आज आयोग ने परीक्षा के नतीजे भी जारी कर दिए है। बता दें कि ग्रुप 4 परीक्षा में सफल अभ्यर्थियों को फिर दस्तावेज सत्यापन के लिए उपस्थित होना होगा। अभ्यर्थी आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर इन स्टेप्स के जरिए अपने नतीजे देख सकते हैं।
Direct Link -TNPSC Group 4 Result 2023
How to download TNPSC Group 4 Result 2023
टीएनपीएससी ग्रुप 4 परीक्षा के जरिए 10,117 रिक्त पदों पर भर्ती की जाएगी। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस साल परीक्षा में लगभग 18.5 लाख अभ्यर्थी शामिल हुए थे। ध्यान रहे कि परीक्षा में सफलता प्राप्त करने के लिए कम से कम 90 अंक हासिल करना जरूरी है। लेटेस्ट अपडेट्स के लिए टाइम्स नाउ नवभारत के साथ बने रहें।
