SSC MTS Result 2020: जारी हुआ एसएससी एमटीएस का फाइनल रिजल्ट, यहां देखें चयनित अभ्यर्थियों की लिस्ट

  • Agency by: Agency
  • Updated Oct 15, 2022, 09:00 PM IST

SSC MTS Final Result 2020 Released: एसएससी एमटीएस का फाइनल रिजल्ट जारी हो गया है। रिजल्ट जारी होने के बाद आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध करवा दिया गया है। परीक्षा में शामिल होने वाले अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट ssc.nic.in पर जाकर परिणाम चेक कर सकते हैं।

KEY HIGHLIGHTS
एसएससी एमटीएस का फाइनल रिजल्ट जारी हो गया है।
8 मई 2022 को आयोजित की गई थी टियर 2 की परीक्षा।
नीचे दिए इस लिंक पर क्लिक कर चेक करें रिजल्ट।

SSC MTS Final Result 2020 Out: कर्मचारी चयन आयोग (SSC) ने मल्टी टास्किंग स्टाफ (MTS) का फाइनल रिजल्ट जारी कर दिया है। रिजल्ट जारी होने के बाद आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध करवा दिया गया है। बता दें टियर 2 के परिणाम जारी होने के बाद 05 सितंबर से 16 सितंबर 2022 तक दस्तावेज वेरिफिकेशन के लिए उम्मीदवारों को बुलाया गया था। इसके बाद आयोग ने आज फाइनल रिजल्ट जारी कर दिया है। अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट ssc.nic.in पर जाकर रिजल्ट चेक कर सकते हैं।

SSC

यहां चेक करें एसएससी एमटीएस फाइनल रिजल्ट 2020

बता दें फाइनल राउंट यानी दस्तावेज वेरिफिकेशन के लिए उन्हीं उम्मीदवारों को बुलाया जाता है, जो टियर की परीक्षा में उत्तीर्ण होते होते हें। एसएससी एमटीएस टियर 2 की परीक्षाएं 8 मई 2022 को आयोजित की गई थी। वहीं रिजल्ट 28 अगस्त को जारी किया गया था। इसमें सफल उम्मीदवारों के फाइनल रिजल्ट का इंतजार खत्म हो गया है। इसमें सफल उम्मीदवार केंद्र सरकार के विभिन्न विभागों, मंत्रालयों व संस्थानों में एमटीएस की भर्ती के लिए पात्र होंगे। अभ्यर्थी नीचे दिए आसान स्टेप के माध्यम से फाइनल रिजल्ट डाउनलोड कर सकते हैं।

End of Feed