SSC MTS Answer Key 2024: एसएससी एमटीएस परीक्षा में शामिल युवाओं के लिए बड़ी खबर है। कर्मचारी चयन आयोग की ओर से मल्टी टास्किंग स्टाफ व हवलदार परीक्षा की प्रोविजनल आंसर-की (SSC MTS Answer Key 2024 PDF) किसी भी वक्त जारी की जा सकती है। जिन अभ्यर्थियों ने यह परीक्षा दी थी, वह आयोग की आधिकारिक वेबसाइट ssc.gov.in से आंसर-की डाउनलोड कर सकेंगे। इसके अलावा यहां भी एसएससी एमटीएस आंसर-की 2024 की डायरेक्ट लिंक उपलब्ध करवा दी जाएगी।
SSC MTS Answer Key 2024 कब आएगी आंसर-की
एसएससी एमटीएस परीक्षा का आयोजन 30 सितंबर से 14 नवंबर 2024 तक ऑनलाइन मोड में किया जाएगा। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो इस परीक्षा की प्रोविजनल आंसर-की नवंबर के आखिरी सप्ताह में जारी कर दी जाएगी। एसएससी एमटीएस आंसर-की जारी होने के बाद अभ्यर्थी किसी भी सवाल या जवाब पर तय समय के अंदर ऑनलाइन ऑब्जेक्शन दर्ज करा सकेंगे। इसके लिए निर्धारित शुल्क का भुगतान भी करना होगा।
How to download SSC MTS Answer Key 2024
- एसएससी की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
- फिर एमटीएस आंसर-की लिंक पर क्लिक करें।
- अब आपकी स्क्रीन पर एक नया पेज खुल जाएगा।
- यहां मांगी गई जानकारी दर्ज करके सबमिट कर दें।
- अब अभ्यर्थी आंसर-की पीडीएफ डाउनलोड कर सकते हैं।
SSC MTS Recruitment 2024: कितने पदों पर होगी भर्ती
इस प्रक्रिया के माध्यम से कुल 9583 रिक्त पदों पर भर्ती की जाएगी। जिसमें, मल्टी टास्किंग स्टाफ के 6144 पद और हवलदार के 3439 पद शामिल हैं। इन पदों पर भर्ती के लिए चयन सीबीटी, पीईटी, पीएसटी के आधार पर किया जाएगा। अधिक जानकारी के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर भी चेक कर सकते हैं।
