एजुकेशन

RPF SI Admit Card 2024: कब जारी होगा आरपीएफ सब इंस्पेक्टर एडमिट कार्ड, जानें कब व कैसे होगी परीक्षा

RPF SI Admit Card 2024 (आरपीएफ सब इंस्पेक्टर एडमिट कार्ड): आरपीएफ सब इंस्पेक्टर परीक्षा का आयोजन दिसंबर में किया जाएगा। वहीं, इस परीक्षा का एडमिट कार्ड जल्द ही जारी किया जाएगा। ध्यान रहे कि परीक्षा में बिना एडमिट कार्ड प्रवेश नहीं दिया जाएगा।

Image

RPF SI Admit Card 2024 Date

RPF SI Admit Card 2024 (आरपीएफ सब इंस्पेक्टर एडमिट कार्ड): रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) की ओर से रेलवे प्रोटेक्शन फोर्स (RPF) में सब इंस्पेक्टर पदों पर भर्ती के लिए लिखित परीक्षा का एडमिट कार्ड किसी भी वक्त जारी किया जा सकता है। ऐसे में जिन अभ्यर्थियों ने इस परीक्षा के लिए अप्लाई किया था, वह आरआरबी की रीजनल वेबसाइट से अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड (RPF SI Admit Card 2024 Download) कर सकेंगे। इसके अलावा यहां भी आरपीएफ सब इंस्पेक्टर एडमिट कार्ड 2024 की डायरेक्ट लिंक उपलब्ध करवा दी जाएगी।

RPF Sub Inspector Exam 2024 : इस तारीख को होगी परीक्षा

आरआरबी की ओर से आरपीएफ सब इंस्पेक्टर परीक्षा का आयोजन 2 दिसंबर, 3 दिसंबर, 9 दिसंबर और 12 दिसंबर 2024 तक किया जाएगा। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो इस परीक्षा का एडमिट कार्ड नवंबर के आखिरी सप्ताह में जारी कर दिया जाएगा। हालांकि, इस संबंध में फिलहाल कोई आधिकारिक जानकारी नहीं है। ध्यान रहे कि परीक्षा में बिना एडमिट कार्ड प्रवेश नहीं दिया जाएगा। साथ ही फोटो पहचान पत्र भी साथ ले जाना अनिवार्य होगा।

How to download RPF SI Admit Card 2024

  • आरआरबी की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
  • फिर आरपीएफ एसआई एडमिट कार्ड लिंक पर क्लिक करें।
  • अब आपकी स्क्रीन पर एक नया पेज खुल जाएगा।
  • यहां मांगी गई जानकारी दर्ज करके सबमिट कर दें।
  • अब अभ्यर्थी अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।

RPF Sub Inspector Exam 2024: निगेटिव मार्किंग का प्रावधान

एग्जाम पैटर्न की बात करें तो आरपीएफ सब इंस्पेक्टर एग्जाम में जनरल अवेयरनेस, अर्थमैटिक और जनरल इंटेलिजेंस एंड रीजनिंग से कुल 120 अंकों के 120 सवाल पूछे जाएंगे। वहीं, इन सवालों को हल करने के लिए 1 घंटे और 30 मिनट का समय दिया जाएगा। प्रत्येक सही जवाब पर 1 अंक मिलेंगे और गलत जवाब पर 1/3 अंक की निगेटिव मार्किंग की जाएगी। अधिक जानकारी के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर भी चेक कर सकते हैं।

Ankita Pandey
अंकिता पाण्डेयauthor

अंकिता पाण्डेय टाइम्स नाऊ नवभारत डिजिटल में तीन साल से काम कर रही हैं। वह उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ जिले से ताल्लुक रखती हैं। माखनलाल चतुर्वेदी विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही फील्ड रिपोर्टिंग से करियर की शुरुआत हुई। फिर जनसत्ता के डिजिटल प्लैटफॉर्म में लगभग 1.5 साल तक काम किया। 2022 में टाइम्स नाउ नवभारत के एजुकेशन टीम का हिस्सा बनीं। करीब चार साल के छोटे से करियर में स्कूली शिक्षा से लेकर रोजगार तक के सभी पहलुओं पर पकड़ बनाई। नए और रोचक विषयों पर स्टोरी बनाने के साथ ही सक्सेस स्टोरी के जरिए युवाओं को प्रोत्साहन देना भी काम का हिस्सा है। जॉब वैकेंसी, स्कूल-कॉलेज, करियर ऑप्शन, एग्जाम टिप्स, करंट अफेयर्स से जड़ी तमाम खबरों को लोगों तक पहुंचाने के लिए प्रयासरत रहती हैं।

और पढ़ें
End of Article