SSC MTS Admit Card 2024: जारी हुआ एसएससी एमटीएस एप्लीकेशन स्टेट्स, जानें कब तक आएगा एडमिट कार्ड

SSC MTS Admit Card 2024: एसएससी एमटीएस व हवलदार परीक्षा का एप्लीकेशन स्टेट्स आयोग की रीजनल वेबसाइट पर जारी कर दिया गया है। अभ्यर्थी रजिस्ट्रेशन नंबर और जन्मतिथि दर्ज करके अपने आवेदन की स्थिति चेक कर सकते हैं।

SSC MTS Admit Card 2024: एसएससी एमटीएस परीक्षा की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए बड़ी खबर है। कर्मचारी चयन आयोग (SSC) ने मल्टी टास्किंग स्टाफ और हवलदार परीक्षा का एप्लीकेशन स्टेट्स (SSC MTS Application Status 2024) जारी कर दिया है। ऐसे में जिन अभ्यर्थियों ने इस परीक्षा के लिए अप्लाई किया था, वह आयोग की आधिकारिक वेबसाइट ssc.gov.in पर अपने आवेदन की स्थिति चेक कर सकते हैं। इसके अलावा यहां दी गई डायरेक्ट लिंक से भी एसएससी एमटीएस एप्लीकेशन स्टेटस 2024 चेक कर सकते हैं।

SSC MTS Application Status

SSC MTS Application Status

SSC MTS Exam 2024 Date: इस तारीख को होगी परीक्षा

एसएससी एमटीएस व हवलदार परीक्षा 30 सितंबर से 14 नवंबर 2024 तक ऑनलाइन मोड में आयोजित की जाएगी। एसएससी एमटीएस एग्जाम के तहत दो सेशन होंगे। पहले सेशन में 120 अंक के 40 सवाल और दूसरे सेशन में 150 अंक के 50 सवाल होंगे। प्रत्येक सेशन हल करने के लिए 45 मिनट का समय मिलेगा। सेशन 2 में प्रत्येक गलत जवाब पर 1 अंक की निगेटिव मार्किंग भी की जाएगी।

End of Feed