SSC JE Result 2024: जारी होने जा रहा एसएससी जूनियर इंजीनियर रिजल्ट, पास होने के लिए चाहिए इतने नंबर

SSC JE Result 2024: एसएससी जूनियर इंजीनियर परीक्षा का रिजल्ट आधिकारिक वेबसाइट ssc.gov.in पर जल्द जारी किया जाएगा। अभ्यर्थी यहां जनरल, ओबीसी, एससी और एसटी के लिए मिनिमम क्वालिफाइंग मार्क्स चेक कर सकते हैं।

SSC JE Result 2024: एसएससी जेई एग्जाम में शामिल युवाओं के लिए बड़ी खबर है। कर्मचारी चयन आयोग (SSC) द्वारा जूनियर इंजीनियर पेपर 2 का रिजल्ट (SSC JE Paper 2 Result 2024) बहुत जल्द जारी कर दिया जाएगा। ऐसे में जिन अभ्यर्थियों ने यह परीक्षा दी थी, वह आयोग की आधिकारिक वेबसाइट ssc.gov.in पर रजिस्ट्रेशन नंबर या रोल नंबर और पासवर्ड दर्ज करके अपना रिजल्ट डाउनलोड कर सकेंगे। इसके अलावा यहां एसएससी जेई रिजल्ट 2024 की डायरेक्ट लिंक उपलब्ध करवा दी जाएगी।

SSC JE Result 2024

SSC JE Result 2024

SSC JE Paper 2 Result 2024: कब हुई थी परीक्षा

एसएससी जूनियर इंजीनियर परीक्षा का आयोजन 6 नवंबर 2024 को किया गया था। वहीं, इस परीक्षा की प्रोविजनल आंसर-की 12 नवंबर को जारी की गई। अब इस आंसर-की पर प्राप्त आपत्तियों पर विचार के बाद ही फाइनल आंसर-की और रिजल्ट जारी किया जाएगा। मीडिया रिपोर्ट्से भ की मानें तो एसएससी जेई रिजल्ट नवंबर के आखिरी सप्ताह में जारी कर दिया जाएगा। हालांकि, इस संबंध में फिलहाल कोई आधिकारिक जानकारी नहीं है।

End of Feed