एजुकेशन

UP PCS New Exam Date 2024: बिग ब्रेकिंग! फिर बदली यूपी पीसीएस परीक्षा की तारीख, यहां देखें सबसे पहले

UP PCS New Exam Date 2024: उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग ने पीसीएस की नई परीक्षा तारीख का ऐलान कर (UP PCS New Exam Date )दिया है। आयोग की ओर से जारी नोटिफिकेशन के मुताबिक परीक्षा 22 दिसंबर को आयोजित की जाएगी। परीक्षा दो पालियों में होगी।

Image

UP PCS New Exam Date 2024: यहां देखें यूपी पीसीएस एग्जाम की नई तारीख

UP PCS New Exam Date 2024: यूपी पीसीएस की परीक्षा के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के लिए बड़ी (UP PCS New Exam Date 2024) खबर है। उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग ने पीसीएस परीक्षा की नई तारीख का ऐलान कर दिया है। आयोग की ओर से जारी नोटिफिकेशन के मुताबिक अब परीक्षा 22 दिसंबर को आयोजित (UP PCS New Exam Date) की जाएगी। परीक्षा दो पालियों में निर्धारित है। पहली पाली की परीक्षा सुबह 9 बजे से 11 बजे तक होगी। जबकि दूसरी पाली की परीक्षा 2 बजकर 30 मिनट शाम 4:30 बजे तक होगी। बता दें पहले यह परीक्षा 7 और 8 दिसंबर को होनी थी। हालांकि अब परीक्षा एक ही दिन में दो पालियों में होगी।

UP PCS New Exam Date: तीसरी बार बदली परीक्षा की तारीख

उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग की ओर से जारी कैलेंडर के अनुसार यूपी पीसीएस प्रीलिम्स परीक्षा की तारीख में तीसरी बार बदलाव किया गया है। पहले परीक्षा 17 मार्च 2024 को निर्धारित थी। हालांकि आरओ एआरओ का पेपर लीक होने के चलते एग्जाम टालना पड़ा था। इसके बाद परीक्षा 27 अक्टूबर को कराने का निर्देश दिया गया था। लेकिन परीक्षा केंद्र का इंतजाम ना हो पाने के कारण 27 और 28 अक्टूबर को कराने का निर्णय लिया गया। इसके बाद परीक्षा की तारीख 7 और 8 दिसंबर को तय की गई थी। वहीं अब परीक्षा 22 दिसंबर को होगी।

UP PCS Prelims Admit Card 2024: कब जारी होगा एडमिट कार्ड

यूपी पीसीएस की परीक्षा के एडमिट कार्ड की बात करें तो कयास लगाया जा रहा है कि एग्जाम से एक हफ्ते पहले एडमिट कार्ड जारी कर दिया जाएगा। प्रवेश पत्र जारी होने के बाद अभ्यर्थी नीचे दिए आसान स्टेप के जरिए डाउनलोड कर सकेंगे।

  • सबसे पहले UPPSC की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाएं।
  • होमपेज पर जाकर UP PCS Prelims Admit Card 2024 लिंक पर क्लिक करें।
  • यहां अपना रजिस्ट्रेशन नंबर व पासवर्ड दर्ज करें।
  • एडमिट कार्ड आपके स्क्रीन पर आ जाएगा।
यदि आपके एडमिट कार्ड में नाम, रजिस्ट्रेशन नंबर या डेट ऑफ बर्थ में किसी प्रकार की कोई श्रुटि पाई जाती है तो अभ्यर्थी ईमेल कर अपनी शिकायत दर्ज करवा सकेंगे। इसमें तुरंत करेक्शन कर आपको मेल कर दिया जाएगा।
Aditya Singh
आदित्य सिंहauthor

आदित्य सिंह टाइम्स नाउ नवभारत की डिजिटल टीम में एजुकेशन सेक्शन पर लिखते हैं। मीडिया में 5 साल का अनुभव रखने वाले आदित्य सिंह स्कूली शिक्षा से लेकर प्रतियोगी परीक्षाओं, जॉब वैकेंसी, करियर ऑप्शन्स, बोर्ड रिजल्ट, एग्जाम टिप्स और करंट अफेयर्स—इन सभी पर उनकी पकड़ मजबूत है। तेजी से खबर ब्रेक करना और युवाओं को उपयोगी और प्रेरक जानकारी देना उनकी प्रमुख विशेषताओं में शामिल है। पांच साल से आदित्य सिंह लगातार एजुकेशन सेक्शन के लिए खबरें लिख रहे हैं और छह हजार से अधिक आर्टिकल पब्लिश कर चुके हैं। एक एजुकेशन राइटर के रूप में उनका फोकस हमेशा यही रहता है कि छात्रों और युवाओं तक सटीक, समय पर और उपयोगी जानकारी सबसे पहले पहुंचे।

और पढ़ें
End of Article