SSC JE Paper I Result 2022: कर्मचारी चयन आयोग (SSC) ने जूनियर इंजीनियर पदों पर भर्ती के लिए आयोजित परीक्षा का रिजल्ट आज यानी 18 जनवरी 2023 को जारी कर दिया है। अगर आपने भी इस परीक्षा में भाग लिया है तो आयोग की आधिकारिक वेबसाइट से परीक्षा के नतीजे चेक कर सकते हैं। इसके अलावा यहां दी गई डायरेक्ट लिंक से भी एसएससी जेई रिजल्ट 2023 चेक करके डाउनलोड कर सकते हैं।
SSC JE Paper I Exam 2022: नवंबर में हुई परीक्षा
एसएससी की ओर से जूनियर इंजीनियर पेपर 1 का आयोजन देशभर में 14 नवंबर से 16 नवंबर 202 तक किया गया था। इस परीक्षा में सफलता प्राप्त करने के लिए अनारक्षित वर्ग के अभ्यर्थियों को न्यूनतम 30 प्रतिशत अंक हासिल करना होगा। जबकि, अन्य पिछड़ आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के अभ्यर्थियों को 25 प्रतिशत और अन्य अभ्यर्थियों को 20 प्रतिशत अंक प्राप्त करना जरूरी है।
SSC JE Exam Result 2022: पेपर 2 की तारीख
आयोग की ओर से जारी नोटिफिकेशन के मुताबिक, जूनियर इंजीनियर पेपर 1 में कुल 20,138 अभ्यर्थियों को सफल घोषित किया गया है। इस परीक्षा में सफल अभ्यर्थियों को अब पेपर 2 के लिए उपस्थित होना होगा। जिसका आयोजन 26 फरवरी 2023 को किए जाने की संभावना है। पेपर 1 में शामिल अभ्यर्थी आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर इन स्टेप्स के जरिए अपने नतीजे देख सकते हैं।
How to check SSC Junior Engineer Paper I Result 2022
- सबसे पहले स्टाफ सेलेक्शन कमीशन की आधिकारिक वेबसाइट ssc.nic.in पर जाएं।
- फिर होम पेज पर दिख रहे रिजल्ट के टैब पर जाएं और JE पर क्लिक करें।
- इसके बाद 'Junior Engineer (Civil, Mechanical, Electrical and Quantity Surveying & Contracts) Examination, 2022 (Paper-I) – List of candidates shortlisted in Paper-I for appearing in Paper-II ' के लिंक पर क्लिक करें।
- अब आपके सामने एक पीडीएफ खुल जाएगा। आप इस पीडीएफ में अपना रोल नंबर चेक कर सकते हैं।
SSC JE Paper I Marks 2022: कब जारी होंगे मार्क्स
जूनियर इंजीनियर पेपर 1 में शामिल अभ्यर्थियों के अंक आयोग की वेबसाइट पर 3 फरवरी 2023 को अपलोड कर दिए जाएंगे। जिसे चेक करने की सुविधा 17 फरवरी 2023 तक उपलब्ध रहेगी।
