SSC JE Admit Card 2024: जारी हुआ एसएससी जूनियर इंजीनियर एग्जाम का एडमिट कार्ड, यह रहा डाउनलोड करने का तरीका

SSC JE Admit Card 2024, Sarkari Result 2024: एसएससी जूनियर इंजीनियर एग्जाम का आयोजन 5 जून से किया जाएगा। वहीं, इस परीक्षा का एडमिट कार्ड आयोग की रीजनल वेबसाइट पर जारी कर दिया गया है।

SSC Junior Engineer Admit Card 2024, Sarkari Result 2024: एसएससी एग्जाम की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए बड़ा अपडेट है। कर्मचारी चयन आयोग (SSC) ने जूनियर इंजीनियर एग्जाम का एडमिट कार्ड (SSC JE Admit Card 2024) जारी कर दिया है। जिन अभ्यर्थियों ने इस परीक्षा के लिए अप्लाई किया था, वह एसएससी की रीजनल वेबसाइट पर रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड दर्ज करके अपना एडमिट कार्ड (SSC JE Paper I Admit Card 2024) डाउनलोड कर सकते हैं। इसके अलावा यहां दी गई डायरेक्ट लिंक से भी एसएससी जूनियर इंजीनियर एडमिट कार्ड 2024 प्राप्त कर सकते हैं।

SSC JE Admit Card 2024

SSC JE Admit Card 2024

SSC Junior Engineer Exam 2024: ऐसे होगी जेई परीक्षा

एसएससी जूनियर इंजीनियर पेपर 1 एग्जाम का आयोजन 5 जून, 6 जून और 7 जून को किया जाएगा। पेपर 1 में कुल 200 अंकों के 200 सवाल पूछे जाएंगे, जिसे हल करने के लिए 2 घंटे का समय मिलेगा। ध्यान रहे कि प्रत्येक गलत जवाब पर 0.25 अंको की निगेटिव मार्किंग का भी प्रावधान है। इस परीक्षा में सफल अभ्यर्थी ही अगले चरण में शामिल होने के योग्य होंगे।

End of Feed