SSC JE Admit Card 2024: जारी होने जा रहा एसएससी जेई एडमिट कार्ड, जानें कब व कैसे होगी परीक्षा

SSC JE Admit Card 2024 Release Date: एसएससी जूनियर इंजीनियर एग्जाम का एडमिट कार्ड जल्द जारी किया जाएगा। अभ्यर्थी आयोग की वेबसाइट ssc.gov.in पर रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड दर्ज करके एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकेंगे।

SSC JE Admit Card 2024 Release Date: एसएससी जेई एडमिट कार्ड का इंतजार खत्म होने जा रहा है। कर्मचारी चयन आयोग (SSC) की ओर से जूनियर इंजीनियर परीक्षा का एडमिट कार्ड (SSC JE Paper I Admit Card 2024) किसी भी वक्त जारी कर दिया जाएगा। जिन अभ्यर्थियों ने इस परीक्षा के लिए अप्लाई किया था, वह आयोग की आधिकारिक वेबसाइट ssc.gov.in से अपना एडमिट कार्ड (SSC JE Admit Card 2024) डाउनलोड कर सकेंगे। इसके अलावा यहां भी एसएससी जेई एडमिट कार्ड 2024 की डायरेक्ट लिंक उपलब्ध करवा दी जाएगी।

SSC JE Admit Card 2024

SSC JE Admit Card 2024

SSC JE Exam 2024 Date: जून में होगी परीक्षा

एसएससी जूनियर इंजीनियर पेपर 1 एग्जाम का आयोजन 5 जून, 6 जून और 7 जून को किया जाएगा। पेपर 1 में जनरल अवेयरनेस, जनरल इंटेलिजेंस और रीजनिंग, जनरल इंजीनियरिंग से कुल 200 अंकों के 200 सवाल पूछे जाएंगे। इन सवालों को हल करने के लिए 2 घंटे का समय दिया जाएगा। प्रत्येक सही जवाब पर 1 अंक मिलेंगे और गलत जवाब पर 0.25 अंकों की निगेटिव मार्किंग की जाएगी।

End of Feed