SSC GD Constable Result 2025: एसएससी जीडी एग्जाम की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए बड़ी खबर है। कर्मचारी चयन आयोग की ओर से जनरल ड्यूटी कांस्टेबल परीक्षा का रिजल्ट बहुत जल्द जारी कर दिया जाएगा। ऐसे में जिन अभ्यर्थियो ने यह परीक्षा दी थी, वह आयोग की आधिकारिक वेबसाइट ssc.gov.in से अपना रिजल्ट डाउनलोड कर सकेंगे। इसके अलावा यहां भी एसएससी जीडी कांस्टेबल रिजल्ट 2025 की डायरेक्ट लिंक उपलब्ध करवा दी जाएगी। बता दें कि जीडी कांस्टेबल रिजल्ट के साथ ही कट ऑफ मार्क्स भी जारी किया जाएगा।
SSC GD Constable Result 2025
SSC GD Constable Result 2025: पास होने के लिए चाहिए इतने नंबर
एसएससी जीडी कांस्टेबल परीक्षा का आयोजन 4 फरवरी, 5 फरवरी, 6 फरवरी, 7 फरवरी, 10 फरवरी, 11 फरवरी, 12 फरवरी, 13 फरवरी, 17 फरवरी, 18 फरवरी, 19 फरवरी, 20 फरवरी, 21 फरवरी और 25 फरवरी 2025 तक सीबीटी मोड में किया गया। अब अभ्यर्थी बेसब्री से जीडी कांस्टेबल रिजल्ट का इंतजार कर रहे हैं। बता दें कि इस परीक्षा में पास होने के लिए ओबीसी/ईडब्ल्यूएस वर्ग के अभ्यर्थियों को 25 प्रतिशत और अन्य अभ्यर्थियों को 20 प्रतिशत अंक हासिल करना अनिवार्य है। जीडी कांस्टेबल रिजल्ट जारी होने के बाद अभ्यर्थी आयोग की वेबसाइट से इन आसान स्टेप्स में अपना रिजल्ट डाउनलोड कर सकेंगे।
How to download SSC GD Constable Result 2025
- एसएससी की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
- फिर जीडी कांस्टेबल रिजल्ट लिंक पर क्लिक करें।
- अब आपकी स्क्रीन पर एक नया पेज खुल जाएगा।
- यहां मांगी गई जानकारी दर्ज करके सबमिट कर दें।
- अब अभ्यर्थी अपना रिजल्ट डाउनलोड कर सकते हैं।
SSC GD Constable Recruitment 2025: कितने पदों पर होगी भर्ती
एसएससी जीडी कांस्टेबल परीक्षा में सफल अभ्यर्थी ही फिजिकल एफिशिएंसी टेस्ट और फिजिकल स्टैंडर्ड टेस्ट में शामिल होने के योग्य होंगे। इस परीक्षा के माध्यम से जनरल ड्यूटी कांस्टेबल के कुल 39481 रिक्त पदों पर भर्ती की जाएगी। अधिक जानकारी के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर भी चेक कर सकते हैं।
