SSC GD Constable Result 2023: एसएससी जीडी कांस्टेबल रिजल्ट का इंतजार कर रहे अभ्यर्थियों के लिए बड़ा अपडेट है। कर्मचारी चयन आयोग (SSC) की ओर से जनरल ड्यूटी कांस्टेबल एग्जाम (SSC GD Constable Exam 2023) का रिजल्ट जल्द ही जारी किया जाएगा। जिसके बाद अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट के जरिए अपना रिजल्ट डाउनलोड कर सकेंगे। इसके लिए उन्हें रिजस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड की आवश्यकता होगी। बता दें कि आयोग रिजल्ट के साथ ही कट ऑफ अंक भी जारी करेगा।
SSC GD Constable Result 2023
SSC GD Constable Result 2023 Date: कब तक आएगा रिजल्ट
एसएससी जीडी कांस्टेबल परीक्षा का आयोजन 10 जनवरी से 14 फरवरी 2023 तक किया गया था। वहीं, इस परीक्षा की प्रोविजनल आंसर-की 18 फरवरी को जारी की गई और अभ्यर्थियों को 25 फरवरी तक ऑनलाइन आपत्ति दर्ज कराने का समय दिया गया। अब आयोग जल्द ही जीडी कांस्टेबल रिजल्ट और फाइनल आंसर-की भी जारी करेगा।
SSC GD Constable Recruitment 2023: इतने पदों पर होगी भर्ती
एसएससी जीडी कांस्टेबल परीक्षा के जरिए कुल 45284 रिक्त पदों पर भर्ती की जाएगी। इन पदों पर चयनित अभ्यर्थियों को 18,000 रुपए से 56,900 रुपए महीने तक वेतन दिया जाएगा।
How to SSC GD Constable Result 2023
- एसएससी की रीजनल वेबसाइट पर जाएं।
- फिर जीडी कांस्टेबर रिजल्ट 2023 के लिंक पर क्लिक करें।
- फिर मांगी गई जानकारी दर्ज करें और सबमिट बटन पर क्लिक कर दें।
- अब आप एसएससी जीडी कांस्टेबल रिजल्ट 2023 चेक करके डाउनलोड भी कर सकते हैं।
एसएससी जीडी कांस्टेबल की लिखित परीक्षा में सफल अभ्यर्थियों को फिर फिजिकल टेस्ट के लिए उपस्थत होना होगा। फिजिकल टेस्ट यानी पीईटी या पीएसटी की तारीख रिजल्ट जारी होने के बाद घोषित की जाएगी। बता दें कि इसके लिए सामान्य, एससी और ओबीसी के पुरुष अभ्यर्थियों की लंबाई 170 सेमी और महिला अभ्यर्थियों की 157 सेमी होनी चाहिए। अधिक जानकारी के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर चेक कर सकते हैं।
