SSC GD Constable Result 2023 Pdf Link on ssc.nic.in: एसएससी जीडी कांस्टेबल रिजल्ट का इंतजार कर रहे अभ्यर्थियों के लिए बड़ी खबर है। कर्मचारी चयन आयोग (SSC) की ओर से जनरल ड्यूटी कांस्टेबल परीक्षा का रिजल्ट आज यानी 7 अप्रैल को जारी किया जा सकता है। अभ्यर्थी आयोग की आधिकारिक वेबसाइट ssc.nic.in पर अपने नतीजे देख सकेंगे। बता दें कि रिजल्ट पीडीएफ में जारी होगा। जिसमें शॉर्टलिस्ट किए गए अभ्यर्थियों के नाम और रोल नंबर के अलावा अन्य जरूरी जानकारी होगी। एसएससी रिजल्ट के साथ ही कट ऑफ अंक (SSC GD Constable Cut Off Marks 2023) भी जारी करेगा।
SSC GD Constable Result 2023
SSC GD Constable Result 2023: लाखों अभ्यर्थियों को रिजल्ट का इंतजार
एसएससी जीडी कांस्टेबल परीक्षा का आयोजन 10 जनवरी से 13 फरवरी 2023 तक किया गया। आयोग ने हाल ही में फिजिकल टेस्ट की डेट भी जारी की थी। जिसके अनुसार, पीईटी व पीएसटी का आयोजन 15 अप्रैल से किया जाएगा। वहीं, इसके लिए एडमिट कार्ड तय समय के अंदर वेबसाइट पर अपलोड कर दिया जाएगा। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, इस साल जीडी कांस्टेबल परीक्षा में लगभग 30 लाख स्टूडेंट्स शामिल हुए थे। अब सभी बेसब्री से अपने रिजल्ट का इंतजार कर रहे हैं।
SSC GD Constable Result 2023 Date: आज जारी होगा रिजल्ट
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, एसएससी जीडी कांस्टेबल परीक्षा का रिजल्ट आज शाम तक घोषित किया जा सकता है। हालांकि, इस संबंध में फिलहाल कोई आधिकारिक जानकारी नहीं है। जीडी कांस्टेबल रिजल्ट जारी होते ही सबसे पहले यहां सूचित किया जाएगा। इसके साथ ही रिजल्ट की डायरेक्ट लिंक भी उपलब्ध करवा दी जाएगी।
How to download SSC GD Constable Result 2023
- एसएससी कीआधिकारिक वेबसाइट ssc.nic.in पर जाएं।
- फिर जीडी कांस्टेबल रिजल्ट 2023 लिंक पर क्लिक करें।
- इसके बाद मांगी गई जानकारी दर्ज करें और सबमिट बटन पर क्लिक कर दें।
- अब आप अपना रिजल्ट चेक करके डाउनलोड कर सकते हैं।
एसएससी जीडी कांस्टेबल के 50187 रिक्त पदों पर भर्ती के लिए चयन सीबीटी, पीईटी, पीएसटी और मेडिकल एग्जाम के आधार पर किया जाएगा। बता दें कि चयनित अभ्यर्थियों को 18,000 रुपए से 56900 रुपए महीने तक वेतन दिया जाएगा।
