SSC MTS Application Status 2023, SSC MTS Havaldar Tier I Admit Card 2023: कर्मचारी चयन आयोग (SSC) ने मल्टी टास्किंग स्टाफ (MTS) भर्ती के लिए एप्लीकेशन स्टेटस का लिंक एक्टिव कर दिया है। अगर आपने भी एसएससी एमटीएस और हवलदार भर्ती (SSC MTS and Havaldar Exam 2023) के लिए आवेदन किया था तो आयोग की रीजनल वेबसाइट पर रजिस्ट्रेशन नंबर और जन्मतिथि दर्ज करके अपना एप्लीकेशन स्टेटस चेक कर सकते हैं। इसके अलावा यहां दी गई डायरेक्ट लिंक के जरिए भी जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।
SSC MTS Exam 2023 Date: कब होगी टियर 1 परीक्षा
एसएससी की ओर से एमटीएस टियर 1 परीक्षा का आयोजन 2 मई से 19 मई और 13 जून से 20 जून तक देशभर के विभिन्न केंद्रों पर किया जाना है। आयोग की ओर से एडमिट कार्ड परीक्षा के एक हफ्ते पहले जारी कर दिया जाएगा। ध्यान रहे बिना एडमिट कार्ड के परीक्षा हॉल में जाने की अनुमति नहीं दी जाएगी। इसके साथ ही फोटो पहचान पत्र साथ ले जाना भी जरूरी होगा।
SSC MTS Application Status 2023: एप्लीकेशन स्टेटस लिंक एक्टिव
एसएससी एमटीएस एप्लीकेशन स्टेटस लिंक फिलहाल केवल कर्नाटक केरल रीजन के लिए ही एक्टिव किया गया है। अन्य क्षेत्र के लिए भी जल्द ही यह लिंक एक्टिव कर दिया जाएगा। जिसके बाद अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट पर इन स्टेप्स से स्टेटस चेक कर सकेंगे।
How to check SSC MTS Application Status 2023
- एसएससी की रीजनल वेबसाइट पर जाएं
- फिर Click here to know the Application Status for Multi Tasking Staff Examination,2022 (Tier-I) to be held from 02/05/2023 के लिंक पर क्लिक करें।
- यह मांगी गई जानकारी दर्ज कर और सबमिट बटन पर क्लिक कर दें।
- अब अभ्यर्थी एसएससी एमटीएस एप्लीकेशन स्टेटस चेक कर सकते हैं।
SSC MTS Havaldar Recruitment 2023: कितने पदों पर होगी भर्ती
एसएससी एमटीएस परीक्षा के माध्यम से 12523 रिक्त पदों पर भर्ती की जाएगी। इसके लिए 18 जनवरी से 24 फरवरी 2023 तक ऑनलाइन आवेदन मांगे गए थे। अधिक जानकारी के लिए आयोग की वेबसाइट पर भी चेक कर सकते हैं।
